Tach – Infinix Note 60 लॉन्च से पहले लीक, गूगल प्ले कंसोल ने खोले बड़े राज, मिलेगा नया एक्शन बटन?

इनफिनिक्स जल्द ही अपनी नई Note 60 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी पहले ही कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो CES 2026 में इस सीरीज को लेकर बड़ा ऐलान कर चुकी है. इनफिनिक्स ने बताया था कि Note 60 सीरीज में पहली बार सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग फीचर दिया जाएगा, जो इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स के लिए एक बड़ी तकनीकी खासियत मानी जा रही है. अब इसी बीच इनफिनिक्स Note 60 को लेकर नए और अहम खुलासे सामने आए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनफिनिक्स Note 60 को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसके कई प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का पता चलता है. लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर X6879 है. सबसे खास बात यह है कि यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जो इसे आने वाले समय के लिए काफी फ्यूचर-रेडी बनाता है.

प्रोसेसर की बात करें तो इनफिनिक्स Note 60 में MediaTek का चिपसेट दिया जा सकता है, जिसका कोडनेम MT6878 बताया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह चिपसेट असल में MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है. इस प्रोसेसर में चार Cortex-A78 कोर 2.5GHz की स्पीड पर और चार Cortex-A55 कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं, जिससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर रहने की उम्मीद है.

मिलेगी 8जीबी रैम
गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन में 8GB RAM दी जा सकती है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन और लगभग 520ppi पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है. सामने की तरफ फोन में पंच-होल कैमरा डिजाइन देखने को मिलता है. इसके अलावा, दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि बाईं ओर एक अलग बटन नजर आ रहा है, जिसे एक्शन बटन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

इससे पहले इनफिनिक्स Note 60 सीरीज को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन भी मिल चुकी है. इससे हिंट मिलता है कि कंपनी जल्द ही इनफिनिक्स Note 60, Note 60 Edge और Note 60 Pro को लॉन्च कर सकती है.

इसके साथ ही, कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इनफिनिक्स Note 60 Ultra, जिसे Pininfarina के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है, वह भी जल्द बाजार में पेश किया जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि इनफिनिक्स की Note 60 सीरीज आने वाले महीनों में स्मार्टफोन बाजार में खास हलचल मचा सकती है.

[ad_2]
Source link

Back to top button