Tach – Instagram जल्द ला सकता है AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर, जानें डिटेल्स.

Last Updated:

Instagram का नया AI Face Swap फीचर ‘Create My Likeness’ नाम से आ सकता है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स फोटो और वीडियो में चेहरे बदल सकेंगे, लेकिन इसके लिए परमिशन जरूरी होगी. जानिए कैसे काम करेगा यह फीचर…

ख़बरें फटाफट

Zoom

इंस्टाग्राम का नया फीचर.

पॉपुलर फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर पेश कर सकता है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो में चेहरे बदलने की सुविधा देगा, ठीक उसी तरह जैसे OpenAI के सोरा ऐप में AI जनरेटेड वीडियो टूल्स मिलते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन टिप्स्टर के प्रीव्यू के बाद यह फीचर चर्चा में है.

कैसे काम कर सकता है ‘Create My Likeness’ फीचर? X पर टिप्स्टर एलेस्सांद्रो पलुज़ी के मुताबिक इंस्टाग्राम एक ‘AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर’ पर काम कर रहा है. लीक स्क्रीनशॉट्स में ‘Create My Likeness’ नाम का ऑप्शन दिखा है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी AI जैसी डिजिटल पहचान (likeness) बना सकेंगे.

इसके बाद यूजर अपनी या किसी और की AI likeness को फोटो और वीडियो में स्वैप कर पाएंगे. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह डेटा यूजर की मौजूदा पोस्ट्स और Highlights से लिया जाएगा या फिर फीचर एक्टिवेट करने के लिए अलग से सेल्फी अपलोड करनी होगी.

परमिशन के साथ फेस स्वैप
लीक में यह भी हिंट मिला है कि किसी दूसरे व्यक्ति की likeness इस्तेमाल करने से पहले उसकी अनुमति लेनी होगी. संभव है कि यूजर को DM या इनवाइट के जरिए परमिशन भेजनी पड़े. इससे प्लेटफॉर्म संभावित दुरुपयोग पर नियंत्रण रख सकेगा और प्राइवेसी को सुरक्षित रख पाएगा.

AI इंटीग्रेशन की दिशा में बड़ा कदम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. एडवांस मीडिया एडिटिंग, AI-जनरेटेड वीडियो और क्रिएटिव ट्रांसफॉर्मेशन जैसे फीचर्स अब आम होते जा रहे हैं. Instagram का यह नया फीचर एंटरटेनमेंट, स्टोरीटेलिंग और दोस्तों के साथ कोलैबोरेटिव कंटेंट बनाने में काम आ सकता है.

हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार बाकी है, लेकिन अगर यह फीचर लॉन्च होता है तो इंस्टाग्राम यूजर्स को AI-बेस्ड क्रिएटिविटी का नया अनुभव मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News