Tach – Instagram का AI वॉयस ट्रांसलेट अब 5 नई भारतीय भाषाओं में

Last Updated:
इंस्टाग्राम ने AI Voice Translate फीचर को बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी तक बढ़ाया, साथ ही Edits ऐप में भारतीय फॉन्ट्स भी जोड़े.
Instagram रील्स के लिए नया फीचर.इंस्टाग्राम ने भारत के क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा अपडेट पेश किया है. मेटा के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने AI Voice Translate फीचर को अब पांच नई भारतीय भाषाओं तक बढ़ाने की घोषणा की है. जल्द ही यूज़र्स Reels को बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में भी ट्रांसलेट कर सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह फीचर इन भाषाओं में आने वाले महीनों में रोलआउट किया जाएगा.
इससे पहले Instagram ने अक्टूबर 2025 में Reels को अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली से अन्य भाषाओं में डब और लिप-सिंक करने की सुविधा दी थी. अब भारतीय भाषाओं के जुड़ने से देश के कंटेंट क्रिएटर्स को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने में बड़ी मदद मिलेगी.
मेटा का कहना है कि इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपनी आवाज़ को अलग-अलग भाषाओं में बदल सकते हैं, लेकिन उनकी आवाज़ का टोन और भाव पहले जैसा ही बना रहेगा. इससे Reels ज्यादा नैचुरल और असली लगेंगी. इसके अलावा, लिप-सिंक फीचर भी मिलेगा, जिससे ट्रांसलेट की गई आवाज़ क्रिएटर के होंठों की मूवमेंट से मैच करेगी.
Translate Reels फीचर कैसे करेगा काम?
जब यूज़र Instagram पर Reel अपलोड करेंगे, तो उन्हें ‘Translate your voice with Meta AI’ का ऑप्शन दिखाई देगा. अभी ये फीचर सीमित भाषाओं में उपलब्ध है, लेकिन अपडेट के बाद इसमें नई भारतीय भाषाएं भी जुड़ जाएंगी.
Edits ऐप में आए भारतीय फॉन्ट्स
Instagram ने ये भी घोषणा की है कि उसके Edits ऐप में अब भारतीय फॉन्ट्स जोड़े जा रहे हैं. यूज़र्स देवनागरी और बंगाली, असमिया स्क्रिप्ट में हिंदी, मराठी, बंगाली और असमिया जैसी भाषाओं में टेक्स्ट और कैप्शन स्टाइल कर सकेंगे. यह अपडेट Android यूज़र्स के लिए आने वाले दिनों में जारी होगा. इस अपडेट से भारतीय क्रिएटर्स को अपनी भाषा में बेहतर और आकर्षक कंटेंट बनाने का मौका मिलेगा.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link








