Tach – internet outage hits major websites and mobile apps includes Snapchat canva fortnite downdetector complained- दिवाली के दिन दुनिया भर में बड़ा इंटरनेट आउटेज: Amazon, Google, Snapchat समेत कई ऐप्स हुए डाउन

Last Updated:

Amazon, Google, Snapchat, Roblox और Canva जैसी बड़ी वेबसाइट्स सोमवार सुबह एक बड़े इंटरनेट आउटेज से प्रभावित हुईं. ये समस्या AWS की गड़बड़ी से जुड़ी है, जिसे ठीक करने पर काम जारी है.

दुनिया भर में बड़ा इंटरनेट आउटेज: Amazon, Google, Snapchat समेत कई ऐप्स डाउन

दुनिया की कुछ सबसे बड़ी वेबसाइट्स और ऐप्स को सोमवार यानी कि दिवाली के दिन सुबह एक बड़े इंटरनेट आउटेज का सामना करना पड़ा. इसमें Amazon, Google, Snapchat, Roblox, Fortnite और Canva जैसी पॉपुलर सर्विसेज़ शामिल हैं. कई यूज़र्स ने बताया कि ऐप्स और वेबसाइट्स लोड नहीं हो रहे थे या बहुत धीरे काम कर रहे थे. इंटरनेट आउटेज की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 9 बजे से हुई.

हजारों यूज़र्स ने Down Detector पर शिकायत दर्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ऐप्स ने अचानक काम करना बंद कर दिया और वेबसाइट्स पर ‘Server Down’ जैसे एरर मैसेज आने लगे.

यह समस्या सीधे तौर पर Amazon Web Services (AWS) में आई गड़बड़ी से जुड़ी बताई जा रही है. AWS एक क्लाउड प्लेटफॉर्म है, जो हजारों वेबसाइट्स और ऐप्स को सर्वर, डेटाबेस और स्टोरेज की सुविधा देता है. जब इस सर्विस में कोई दिक्कत आती है तो उसका असर दुनिया भर की बड़ी इंटरनेट कंपनियों पर पड़ता है.

दुनिया भर में यूज़र्स प्रभावित
इस आउटेज से यूरोप, एशिया और अमेरिका में करोड़ों यूज़र्स प्रभावित हुए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मीम्स और पोस्ट शेयर कर अपनी परेशानी जताई. कुछ कंपनियों ने अपने ऑफिशियल अकाउंट्स से यूज़र्स को बताया कि वे इस समस्या को हल करने में लगे हुए हैं.

टीम कर रही है काम
AWS ने बयान जारी कर कहा कि वह इस टेक्निकल दिक्कत को सुलझाने पर काम कर रही है और धीरे-धीरे सर्विस बहाल की जा रही है. हालांकि, फिलहाल सभी वेबसाइट्स और ऐप्स सामान्य रूप से काम नहीं कर रहे हैं. कुछ जगहों पर अब भी स्लो स्पीड और लॉगिन की दिक्कत बनी हुई है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

दुनिया भर में बड़ा इंटरनेट आउटेज: Amazon, Google, Snapchat समेत कई ऐप्स डाउन

[ad_2]
Source link

Back to top button