Tach – iOS 19 कुछ ही हफ्तों में आ रहा है, iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

iOS 19 update: Apple कुछ हफ्तों में अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 19 को iPhone यूजर्स के लिए रिलीज करने वाला है. संभावना है कि ऐपल आने वाले अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) के दौरान इसे जारी कर सकता है. WWDC इस साल 9 जून को होने वाला है. हालांकि कंपनी ने अभी तक अपनी तरफ से iOS 19 के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन टेक एक्पर्स का मानना है कि ऐपल का ये अब तक का सबसे बड़ा बदलाव लाने वाला अपडेट होगा. ये अपडेट AI एक्सपीरिएंस को बढ़ाने वाला होगा.
iOS 19 में कौन से होंगे नए फीचर्स (लीक्ड)
डिजाइन में बदलाव
iOS 19 बहुत हद तक visionOS से प्रेरित हो सकता है. ऐपल इस अपडेट के साथ iOS, iPadOS 19 और macOS 16 सब का एक जैसा लुक लाने की कोशिश कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार यूजर्स को ट्रांसलूसेंट लेयर्स, फ्लोटिंग नेविगेशन बार्स और राउंडेड कंट्रोल्स जैसे कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे. लीकर की मानें तो इस बार कैमरा और मैसेजेस जैसे बेसिक ऐप्स में भी मेकओवर देखने को मिल सकता है.
नई Siri

दिलचस्प बात यह है कि Apple कथित तौर पर एक और भी स्मार्ट Siri का टेस्टिंंग कर रहा है, जो एक बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर चलती है. संभवतः ये ChatGPT या Google Gemini जैसे टूल्स को टक्कर दे सकती है. हालांकि, यह ChatGPT-स्टाइल Siri शायद iOS 20 तक तैयार नहीं हो पाएगी, क्योंकि इसका डेवलपमेंट अभी पीछे चल रहा है.
रियल टाइम ट्रांसलेशन

हेल्थ ऐप में भी सुधार

Stage Manager फीचर मिल सकता है

iOS 19 अपडेट पाने वाले iPhones की लिस्ट
iOS 19 अपडेट iPhone XR, iPhone XS, और iPhone XS Max पर उपलब्ध नहीं होगा. बाकी सभी iPhones जो अभी iOS 18 चला रहे हैं, उन्हें यह अपडेट मिलने की संभावना है. इसमें लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज, 15 सीरीज, और iPhone 12 मिनी तक के मॉडल शामिल हैं.
Source link










