Tach – iPhone 17 लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और A19 चिप के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Last Updated:
Apple ने iPhone 17 लॉन्च किया जिसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले, Always-On फीचर और अपग्रेडेड A19 चिप है, जो AI प्रोसेसिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है.
ऐपल आईफोन-17नई दिल्ली. ऐपल (Apple) ने आखिरकार अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस पर बड़ा फोकस किया है. iPhone 17 अब 120Hz ProMotion डिस्प्ले के साथ आता है, जो एक्टिव इस्तेमाल में 10Hz से 120Hz तक और लॉक स्क्रीन पर 1Hz तक एडजस्ट होता है. इसके साथ Always-On फीचर भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन को लगातार ऑन रखने पर भी बैटरी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
नए iPhone 17 में ऐपल का अपग्रेडेड A19 चिप लगाया गया है. यह छह-कोर प्रोसेसर पहले से ज्यादा पावरफुल है और ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को और तेज बनाता है. कंपनी का दावा है कि इससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और मशीन लर्निंग टास्क और स्मूथ हो जाएंगे.
Jai Thakur
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे… और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source link









