Tach – iphone 17 memes online people calling camera like mouse eyes some says it ugliest till date- किसी को भद्दा, तो किसी को बहुत पसंद आया नया iPhone 17, कुछ ने कह डाला- चूहे की आंख, आपने देखा डिज़ाइन?

Last Updated:

Apple ने iPhone 17 सीरीज़, Watch Ultra 3, Series 11 और AirPods Pro 3 लॉन्च किए. OpenAI के CEO Sam Altman ने इसकी तारीफ की जबकि सोशल मीडिया यूज़र्स ने डिजाइन पर मज़ेदार और नेगेटिव कमेंट भी किया है.

किसी को भद्दा, तो किसी को पसंद आया iPhone 17, कुछ ने कह डाला- चूहे की आंखनए iPhone 17 को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.
ऐपल ने अपने सालाना ‘Awe Dropping’ इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं. इस इवेंट में iPhone 17 सीरीज़, ऐपल वॉच Ultra 3, सीरीज़ 11, Watch SE 3 और तीसरी जनरेशन के AirPods Pro को लॉन्च किया गया. ये डिवाइसेज़ 19 सितंबर से अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, जापान, यूरोप और UAE समेत 50 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होंगे. हर साल की तरह इस साल भी कुछ लोगों ने नए आईफोन को पसंद किया तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे लेकर मज़ार बनाया है.

OpenAI के CEO Sam Altman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आईफोन एयर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘First new iPhone upgrade I have really wanted in a while! Looks very cool.’ यानी उन्हें ये अपग्रेड काफी पसंद आया और वे इसे लेकर उत्साहित हैं.

यूज़र्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
जहां कुछ लोग iPhone 17 के डिजाइन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स ने मजाक भी बनाया. कुछ ने नए आईफोन के कैमरे को ‘चूहे की आंखें’ जैसा बताया तो कुछ ने पॉपुलर कार्टून टॉम का मीम पोस्ट किया जिसमें वह नया फोन तोड़ता दिख रहा है.

[ad_2]
Source link

Back to top button