Tach – iPhone 17 Series and iPhone Air Go on Sale in India from Today know about Price Specifications Offers Availability in hindi – iPhone 17 Sale Start – iPhone 17 सीरीज और iPhone Air की आज से भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स


iPhone 17 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन
iPhone 17 की भारत में कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है, जो बेस 256GB वेरिएंट के लिए है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है. iPhone 17 Sage, Lavender, Mist Blue, White और Black कलर में उपलब्ध है.
iPhone 17 Pro Max की भारत में कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती है, जो बेस 256GB मॉडल के लिए है. इसके अलावा, यह 512GB (1,69,900 रुपये), 1TB (1,89,900 रुपये) और 2TB (2,29,900 रुपये) वेरिएंट में भी आता है. iPhone 17 Pro Max Silver, Cosmic Orange और Deep Blue कलर में उपलब्ध है.
iPhone 17 सीरीज ऑफर्स
Apple Store पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिल रही है. iPhone 17 सीरीज और iPhone Air Flipkart, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Blinkit और अन्य प्रमुख रिटेलर्स के माध्यम से भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.
Source link









