Tach – iPhone 17e: नए डिजाइन, A19 चिप और 48MP कैमरा के साथ लॉन्च की तैयारी.

Last Updated:

ऐपल iPhone 17e को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कॉन्सेप्ट रेंडर्स के मुताबिक इसमें A19 चिपसेट, 48MP कैमरा, Dynamic Island डिस्प्ले और MagSafe सपोर्ट मिल सकता है. जानिए संभावित कीमत, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Zoom

iphone 17e. फोटो: AI.

Apple की आने वाली iPhone 17 सीरीज़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स और नए कॉन्सेप्ट वीडियो के मुताबिक, कंपनी इस लाइनअप में एक चौथा मॉडल iPhone 17e भी पेश कर सकती है. ये डिवाइस पूरी तरह नया डिजाइन नहीं लाएगा, लेकिन कुछ छोटे बदलाव और अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ आ सकता है.

कॉन्सेप्ट रेंडर्स के मुताबिक, iPhone 17e का लुक काफी हद तक iPhone 16e जैसा हो सकता है. फोन में पतले बेज़ल और Dynamic Island कटआउट देखने को मिल सकता है, जो हाल के iPhone मॉडल्स की डिजाइन भाषा को आगे बढ़ाता है। साथ ही, इसमें MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है, जिससे ऐपल के मैग्नेटिक एक्सेसरीज़ के साथ बेहतर कंपैटिबिलिटी मिलेगी.

डिजाइन की बात करें तो फोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसके साथ LED फ्लैश और एक अडिशनल माइक्रोफोन हो सकता है. बटन प्लेसमेंट पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है- बाईं ओर वॉल्यूम बटन और Action Button, जबकि दाईं ओर पावर बटन दिया जा सकता है.

कलर ऑप्शन की बात करें तो iPhone 17e को White, Black और Lavender कलर में लॉन्च किया जा सकता है. डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जो प्रीमियम मॉडल्स की तुलना में थोड़ा कम रहेगा.

कैसा होगा प्रोसेसर और कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का नया A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी ऑफर करेगा. साथ ही C1X चिप का भी सपोर्ट मिल सकता है. कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. डिवाइस में IP68 रेटिंग भी दी जा सकती है.

कीमत की बात करें तो इसकी संभावित कीमत लगभग 599 डॉलर हो सकती है. हालांकि, ऐपल ने अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. अगर यह लॉन्च होता है, तो iPhone 17e मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News