Tach – iPhone 18 Pro Max में 5,000mAh बैटरी और नया A20 Pro प्रोसेसर

ऐपल यूज़र्स के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है. ताज़ा लीक के मुताबिक, कंपनी अपने आने वाले iPhone 18 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार ऐपल आखिरकार 5,000mAh बैटरी का आंकड़ा पार कर सकता है, जो iPhone सीरीज़ के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Table of Contents

टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) ने Weibo पर जानकारी दी है कि iPhone 18 Pro Max के चीन वेरिएंट में करीब 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है. वहीं, ग्लोबल वेरिएंट में इसकी बैटरी क्षमता 5,100mAh से 5,200mAh तक हो सकती है. इसके साथ ही फोन में नया A20 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो लेटेस्ट 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. इससे फोन ज्यादा पावर एफिशिएंट बनेगा और रियल लाइफ में बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है.

हालांकि, अगर तुलना करें तो कई चाइनीज़ ब्रांड पहले ही इस मामले में ऐपल से काफी आगे निकल चुके हैं. जैसे Realme P4 Power में 10,000mAh बैटरी दी गई है, वहीं OnePlus और Oppo के फ्लैगशिप फोन में 7,000mAh से ज्यादा बैटरी और 80W से 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

iPhone 18 Pro Max में और क्या-क्या मिल सकता है?
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. इसके अलावा, फोन में Under-Display Face ID टेक्नोलॉजी मिलने की भी उम्मीद है, जिससे डायनेमिक आइलैंड पहले से छोटा हो सकता है.

रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि ऐपल इस फोन में LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है, जो बैटरी बचाने में मदद करेगी. कनेक्टिविटी के लिए कंपनी अपना इन-हाउस C1X या C2 मॉडेम और नया N1 Wi-Fi/Bluetooth चिप दे सकती है.

इसके अलावा, iPhone 18 Pro Max नए कलर ऑप्शन्स जैसे बरगंडी, कॉफी ब्राउन और डीप पर्पल में भी लॉन्च हो सकता है.34अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro Max बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में ऐपल यूज़र्स की बड़ी शिकायत दूर कर सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News