Tach – आईफोन एयर पीछे, फोल्डेबल आईफोन आगे, क्या है Apple की नई प्लानिंग, 1.80 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत

सैमसंग और गूगल जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां पहले ही फोल्डेबल फोन मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुकी हैं, वहीं ऐपल इस मामले में अब तक पीछे रहा है. हालांकि अब ऐसा लगता है कि ऐपल अपनी इस कमी को दूर करने की तैयारी में जुट गया है. हाल ही में मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कूओ (Ming-Chi Kuo) ने एक इंटरव्यू में ऐपल के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर अहम जानकारी शेयर की है, जिसमें इसके लॉन्च टाइमलाइन और संभावित फीचर्स का जिक्र किया गया है.
कूओ के मुताबिक, ऐपल अब अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है. AI रेस में देर से उतरने की भरपाई करने के लिए कंपनी अब हार्डवेयर इनोवेशन पर ज्यादा जोर दे रही है. इस साल लॉन्च किया गया iPhone Air कंपनी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया.
बिक्री उम्मीद से कम रहने के बाद ऐपल ने फैसला किया है कि अगला iPhone Air फिलहाल टाल दिया जाए और इसकी जगह फोल्डेबल iPhone के प्रोडक्शन को तेज किया जाए.
कूओ का कहना है कि भले ही कुछ रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone के 2027 तक टलने की बात कही जा रही हो, लेकिन हालिया इंडस्ट्री सर्वे बताते हैं कि ऐपल अब भी अपने मूल लक्ष्य पर कायम है और फोल्डेबल iPhone को जल्द लाने की तैयारी में है.
लॉन्च टाइमलाइन और प्रोडक्शन प्लान
पहले ऐपल की प्लानिंग थी कि 2026 के दूसरे हिस्से में नया iPhone Air लॉन्च किया जाए, इसके बाद दो Pro मॉडल और एक फोल्डेबल आईफोन आए. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. आईफोन एयर का प्रोडक्शन टारगेट इस साल के 8 मिलियन यूनिट्स से घटकर 6 मिलियन से भी कम हो गया है. इसी वजह से iPhone Air का अगला वर्जन 2027 तक टाल दिया गया है.
इस बदलाव का फायदा फोल्डेबल आईफोन को मिला है. अब उम्मीद की जा रही है कि ऐपल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन 2026 के आखिर (Fall 2026) में पेश कर सकता है. हालांकि कूओ ने ये भी चेतावनी दी है कि शुरुआत में इसकी शिपमेंट काफी सीमित रह सकती है, क्योंकि बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन लॉन्च के बाद ही शुरू होगा. यहां तक कि कुछ फाइनल स्पेसिफिकेशन्स पर अभी भी काम चल रहा हो सकता है.
संभावित फीचर्स और कीमत
कूओ के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone एक प्रीमियम और लग्ज़री डिवाइस होगा. इसकी कीमत $2,000 (करीब Rs 1.80 लाख) से ज्यादा हो सकती है. डिजाइन की बात करें तो फोन अनफोल्ड होने पर लगभग 9mm मोटा और फोल्ड होने पर करीब 9.2mm मोटा हो सकता है.
ऐपल के लिए फोल्डेबल डिजाइन सिर्फ एक नया फॉर्म फैक्टर नहीं है, बल्कि कंपनी इसे AI के भविष्य से जोड़कर देख रही है. ऐपल का मानना है कि बड़े डिस्प्ले आने वाले समय में ‘AI कैरियर’ की तरह काम करेंगे, जहां मल्टीमॉडल AI और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा.
Source link









