Tach – iphone imac ipad why is i in every apple product meaning i in iphone idea behind when it started-iPhone, iMac, iPad..ऐपल के सभी प्रोडक्ट के साथ क्यों जुड़ा है ‘i’, सही जवाब देने में लोग हो जाते हैं फेल

ऐपल आईफोन को भले ही हर कोई न खरीद पाए, लेकिन इसे लेकर सभी में क्रेज बहुत रहता है. इसकी कीमत और इसका डिज़ाइन सभी का ध्यान खींचता है. लेकिन आईफोन से जुड़ी एक ऐसी बात है जो शायद हर किसी को नहीं पता होगी. वह ये कि आखिर iPhone में ‘i’ का क्या मतलब होता है.

iPhone में जो ‘i’ लिखा होता है, उसके पीछे एक खास कहानी है. सबसे पहले Apple कंपनी ने अपने कंप्यूटर iMac के साथ ‘i’ का इस्तेमाल शुरू किया था. तब ऐपल ने बताया था कि ‘i’ का मतलब सिर्फ एक अक्षर नहीं है, बल्कि इसका कई मतलब है. ‘i’ का मतलब हो सकता है.

Inform – यानी जानकारी देने वाला.

Inspire – यानी प्रेरणा देने वाला.

इन मतलब से ये साफ हो गया कि ऐपल अपने डिवाइसेस को सिर्फ गैजेट नहीं, बल्कि ऐसा डिवाइस बनाना चाहता था जो आपके व्यक्तिगत जीवन में मदद करे, आपको इंटरनेट से जोड़े, नई चीज़ें सिखाए और प्रेरणा दे.

जब ऐपल ने बाद में iPhone, iPad, iPod, और iWatch जैसे डिवाइसेस लॉन्च किए, तब भी इसी ‘i’ का इस्तेमाल किया गया. इसका मतलब था कि ये सभी डिवाइसेस इंटरनेट से जुड़े रहेंगे और आपके रोज़मर्रा के कामों में मदद करेंगे.

इस तरह ‘i’ का मतलब शुरुआत में इंटरनेट और व्यक्तिगत उपयोग से जुड़ा था, लेकिन अब ये ऐपल की पहचान बन गया है. ये छोटा सा अक्षर बड़ी भूमिका निभाता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि ऐपल अपने यूज़र्स के लिए स्मार्ट और कनेक्टेड डिवाइसेस बनाता है.

तो अगली बार जब आप iPhone का नाम देखें, तो समझिए कि ये सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है. ये इंटरनेट से जुड़ा, आपके काम में मदद करने वाला, जानकारी देने वाला और प्रेरित करने वाला डिवाइस है. यही है iPhone के ‘i’ का असली मतलब.

[ad_2]
Source link

Back to top button