Tach – आईकू 15R भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर.

आईकू ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईकू 15R लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो दिनभर काम, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के बीच स्विच करते रहते हैं. इसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्लिम डिजाइन का कॉम्बिनेशन मिलता है.

Table of Contents

कैसे हैं स्पेसिफिकेशन और फीचर्स- आईकू 15R में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. इसके अलावा सुपर कंप्यूटिंग चिप Q2 भी मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूद फ्रेम रेट मिलता है.

फोन में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. हाई ब्राइटनेस की वजह से इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7600mAh बैटरी, जो 7.9mm पतली बॉडी में दी गई है. यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. हीट कंट्रोल के लिए बड़ा कूलिंग सिस्टम और ग्रेफाइट लेयर दी गई है.

कैमरा और सॉफ्टवेयर
पावर के लिए फोन में 50MP Sony मेन कैमरा OIS के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी सपोर्ट करता है.

यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है. साथ ही AI टूल्स भी दिए गए हैं, जो राइटिंग, फोटो एडिटिंग और ट्रांसलेशन में मदद करते हैं.

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. आईकू 15R एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप फोन है जो पावर, बैटरी और डिजाइन- तीनों में मजबूत नजर आता है.

कीमत और उपलब्धता-

आईकू 15R तीन वेरिएंट में आता है:

  • 8GB + 256GB- ₹44,999
  • 12GB + 256GB- ₹47,999
  • 12GB + 512GB- ₹52,999

बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत क्रमशः ₹40,999, ₹43,999 और ₹48,999 हो जाती है. ये फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर में उपलब्ध होगा.

प्री-बुकिंग 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी और बिक्री 3 मार्च 2026 से शुरू होगी. ये अमेज़न, आईकू ऑनलाइन स्टोर, रिलायंस डिजिटल और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर मिलेगा. प्री-बुकिंग के दौरान ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और फ्री आईकू TWS 1e ईयरबड्स भी मिलेंगे.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News