Tach – Itel Zeno 20 Max भारत में लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी

Itel ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Itel Zeno 20 Max लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल अगस्त 2025 में आए Zeno 20 का अपग्रेड माना जा रहा है. खास बात यह है कि कम कीमत के बावजूद इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे फोन्स में देखने को मिलते हैं. नया Zeno 20 Max दो RAM वेरिएंट और तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है.
आईटेल ज़ीनो 20 मैक्स की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 5,799 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 4GB RAM वाला वेरिएंट 6,169 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, स्पेस टाइटेनियम और स्टारलिट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. ग्राहक इसे Amazon के जरिए ऑनलाइन खरीद सकते हैं.
आईटेल ज़ीनो 20 मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इस कीमत में 90Hz डिस्प्ले मिलना इसे खास बनाता है, जिससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद एक्सपीरिएंस मिलता है.
परफॉर्मेंस के लिए आईटेल ज़ीनो 20 मैक्स में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4GB तक RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें Memory Fusion फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल करके RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस दे सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
बैटरी के मामले में भी यह फोन निराश नहीं करता. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि, बॉक्स में 10W का चार्जर ही मिलता है. फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक अच्छा प्लस पॉइंट है.
बाकी फीचर्स की बात करें तो Itel Zeno 20 Max में Dynamic Bar फीचर मिलता है, जो फ्रंट कैमरा कटआउट के आसपास नोटिफिकेशन दिखाता है. इसके अलावा DTS स्पीकर्स, IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस, डुअल सिम सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI Vana 2.0 वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 5, GPS और 4G LTE सपोर्ट मिलता है. फोन का वजन करीब 187 ग्राम है.
Source link









