Tach – जियो दिल्ली का किंग! सबसे कम कॉल ड्रॉप, सबसे हाई डाउनलोड स्पीड, TRAI की रिपोर्ट से हुआ साबित

देश की राजधानी दिल्ली में टेलीकॉम सेवाओं को लेकर Reliance Jio Infocomm Limited (RJIL) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, RJIL ने वॉयस और डेटा दोनों ही कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को पीछे छोड़ दिया है. TRAI की दिल्ली R7 परफॉर्मेंस रिपोर्ट, जिसे 12 जनवरी 2026 को दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किया, उसमें RJIL को वॉयस क्वालिटी के प्रमुख संकेत कों (Voice KPIs) में टॉप पर रखा गया है.
सबसे पहले बात करते हैं वॉइस यानी कॉल क्वालिटी की. TRAI ने कई चीजें मापी हैं जैसे CSSR (Call Setup Success Rate)- मतलब कॉल कितनी बार सफलतापूर्वक जुड़ती है. जियो इसमें नंबर 1 है. यानी दिल्ली में जियो का नेटवर्क सबसे ज्यादा रिलायबल है, कॉल लगने में कम फेल होता है.फिर MOS (Mean Opinion Score)- ये वो स्कोर है जो बताता है कि कॉल की आवाज कितनी क्लियर और अच्छी सुनाई देती है. यहां भी जियो सबसे ऊपर है.
सबसे साफ आवाज़ जियो की…
लोग जियो पर बात करते समय सबसे अच्छी स्पीच क्वालिटी पाते हैं, आवाज साफ और क्रिस्प रहती है.कॉल ड्रॉप रेट (Call Drop Rate) में भी जियो बहुत अच्छा है-सबसे कम कॉल ड्रॉप होते हैं. रिपोर्ट कहती है कि दूसरे ऑपरेटर्स से सिर्फ थोड़ा-सा फर्क है, लेकिन जियो टॉप पर है.
कॉल सेटअप टाइम (CST) में जियो दूसरे नंबर पर है, लेकिन वो टॉप से बहुत ज्यादा पीछे नहीं, बस मामूली फर्क है. कुल मिलाकर वॉइस में जियो दिल्ली का बेस्ट ऑप्शन बन गया है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अच्छी कॉल क्वालिटी चाहते हैं- कम ड्रॉप, क्लियर आवाज तो जियो अभी सबसे बेहतर है.
अब डेटा की बात करें तो इंटरनेट स्पीड में जियो ने दिल्ली में सबसे तेज डाउनलोड स्पीड दी है. मतलब आप जियो से वीडियो डाउनलोड करें, रील्स देखें, गेम खेलें या कोई बड़ी फाइल डाउनलोड करें, सब कुछ सबसे फास्ट होगा.
डाउनलोड स्पीड सबसे फास्ट जिया की…
दिल्ली भर में जियो का डाउनलोड स्पीड सबसे हाई है. लेटेंसी (Latency) में भी जियो दूसरे नंबर पर है. लेटेंसी मतलब डेटा भेजने-लाने में कितना टाइम लगता है. कम लेटेंसी यानी नेटवर्क ज्यादा रिस्पॉन्सिव होता है- गेमिंग, वीडियो कॉल, ऑनलाइन मीटिंग सब स्मूद चलती हैं. यहां भी जियो ने अच्छा परफॉर्म किया है. कुल मिलाकर ये रिपोर्ट दिखाती है कि जियो ने दिल्ली में अपनी नेटवर्क को बहुत मजबूत बनाया है. चाहे कॉल हो या इंटरनेट-दोनों में लीड कर रहा है.
TRAI हर बार ऐसे टेस्ट करता है, जिसमें वो शहर में ड्राइव टेस्ट, वॉक टेस्ट और हॉटस्पॉट्स पर चेक करता है कि रियल यूज में नेटवर्क कैसा परफॉर्म कर रहा है.
दिल्ली में नंबर 1 है जियो
अगर आप दिल्ली में हैं और सोच रहे हैं कि SIM बदलें या नया कनेक्शन लें, तो ये रिपोर्ट आपके लिए अच्छा संकेत है. जियो की वजह से लोग अब ज्यादा खुश हैं क्योंकि नेटवर्क रिलायबल और फास्ट है. बाकी ऑपरेटर्स भी अच्छे हैं, लेकिन इस बार दिल्ली में जियो ने बाजी मार ली है.ये सब TRAI की ऑफिशियल रिपोर्ट पर आधारित है, जो इंडिपेंडेंट तरीके से टेस्ट करके आती है. तो अगर आप हाई-स्पीड डेटा और क्लियर कॉल्स चाहते हैं, तो जियो अभी दिल्ली का नंबर 1 चॉइस लगता है.
Source link









