Tach – Lava Probuds Wave 931: सस्ती कीमत में दमदार बैटरी और ANC नेकबैंड

Last Updated:
Lava ने Probuds Wave 931 नेकबैंड भारत में लॉन्च किया है. जानिए इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर, ANC फीचर, बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और बाकी खासियतों के बारे में.
Lava Probuds Wave 931.अगर आप कम बजट में अच्छा साउंड और लंबी बैटरी वाला नेकबैंड ईयरफोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava का नया Probuds Wave 931 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava International Limited ने इस नेकबैंड को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,299 रुपये रखी गई है. इसमें Active Noise Cancellation (ANC), फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
लावा ने लॉन्च के साथ एक खास सेल डे ऑफर भी पेश किया है. पहले 500 ग्राहकों के लिए यह नेकबैंड सिर्फ 1,099 रुपये में उपलब्ध होगा. Lava Probuds Wave 931 की बिक्री 24 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे आप Amazon और Lava की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
साउंड और नॉइज़ कैंसलेशन
इस नेकबैंड में 13mm के बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डीप बेस और साफ साउंड देने का दावा करते हैं. इसमें Active Noise Cancellation फीचर मौजूद है, जो बाहर की आवाज़ को काफी हद तक कम कर देता है. इसके अलावा, कॉलिंग के दौरान आवाज़ साफ रखने के लिए Noise Reduction सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह नेकबैंड म्यूज़िक, वीडियो, गेमिंग और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है.
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Lava Probuds Wave 931 की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है. ANC बंद होने पर यह 40 घंटे तक का प्लेबैक देता है, जबकि ANC ऑन रहने पर 31 घंटे तक चलता है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, फुल चार्ज होने में करीब 1 घंटे का समय लगता है.
डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स
इस नेकबैंड में मेटैलिक फिनिश दी गई है और यह Celestial Chrome और Violet Eclipse दो कलर ऑप्शन में आता है. इसमें मैग्नेटिक ईयरबड्स हैं, जो आपस में जुड़ते ही म्यूज़िक को ऑटोमैटिक प्ले या पॉज़ कर देते हैं. इसके अलावा, इसमें Bluetooth 5.4, डुअल डिवाइस पेयरिंग और IPX5 वाटर रेजिस्टेंस भी मिलता है, जिससे यह वर्कआउट और आउटडोर यूज़ के लिए सही है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link









