Tach – Lava Shark 2 4G launched in india under 7000 rupees know specifications of budget android mobile- ₹7000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन, सस्ते में मिलता है 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

Last Updated:
Lava Shark 2 4G भारत में लॉन्च हो गया है. इसमें 50MP AI कैमरा, 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत सिर्फ ₹6,999 रखी गई है.
Lava Shark 2 4G में कई खास फीचर्स मिलते हैं.लावा ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Shark 2 4G लॉन्च कर दिया है. ये हैंडसेट Unisoc चिपसेट पर काम करता है और इसमें 5,000mAh बैटरी दी जाती है. Lava Shark 2 4G, अपने पिछले मॉडल Lava Shark का अपग्रेड वर्ज़न है, जो मार्च 2025 में लॉन्च हुआ था.
Lava Shark 2 4G एंड्रॉयड 15 पर चलता है और इसे एक Android अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. फोन में 6.75 इंच का HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में सेंट्रल होल-पंच कटआउट दिया गया है.
यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 SoC पर काम करता है और इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज है. वर्चुअल RAM फीचर के जरिए यूज़र्स स्टोरेज का इस्तेमाल करके RAM को 8GB तक बढ़ा सकते हैं.
कैसा है कैमरा और बैटरी?
Lava Shark 2 4G में AI-बैक्ड 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग होती है, लेकिन बॉक्स में 10W चार्जर शामिल है. फोन को IP54 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोधी बनाया गया है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link








