Tach – Mega Freedom Sale Vijay sale offers on apple iphone home appliances audio wearable independence day deal-विजय सेल्स की मेगा फ्रीडम सेल शुरू, TV, वाशिंग मशीन पर मिल रही है बंपर छूट, आईफोन भी सस्ता

इंडिपेंडेंस डे के मौके पर हर प्लैटफॉर्म पर सेल चलाई जा रही है. इस बीच इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने भी Mega Freedom Sale की शुरुआत कर दी है. ये खास सेल Independence Day के जश्न के लिए लाई गई है और इसमें बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. ये सेल देशभर में मौजूद 140 से ज्यादा स्टोर्स और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है, और इस सेल का आखिरी दिन 17 अगस्त 2025 है.
इस सेल में ग्राहक प्रीमियम गैजेट्स, होम अप्लायंसेज, वियरेबल्स और एंटरटेनमेंट डिवाइस पर शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये ऑफर्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह उपलब्ध हैं.
वहीं ऑडियो और वियरेबल्स की बात करें तो इन्हें सिर्फ 299 रुपये से ऑडियो डिवाइस और 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्टवॉच मिल रही हैं. वहीं, वर्क एसेंशियल्स में लैपटॉप 25,490 रुपये से और स्मार्टफोन 6,499 रुपये से शुरू हो रहे हैं.
ऐपल प्रोडक्ट्स पर काफी तगड़ी छूट देखी जा सकती है. यहां से iPhones की कीमत सिर्फ 42,490 रुपये से शुरू हो रही है, वहीं MacBooks 69,490 रुपये से और iPads 30,100 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ICICI और SBI कार्ड पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है.
Source link









