Tach – मेंबर टैग, स्टिकर और रिमाइंडर, WhatsApp का बड़ा अपडेट, ग्रुप चैट में जोड़े नए फीचर्स-whatsapp introduces 3 new features for group chats member tags text stickers event reminders

Last Updated:

वाट्सऐप ने ग्रुप चैट को और मजेदार और आसान बनाने के लिए 3 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं. अब यूजर्स ग्रुप में खुद को मेंबर टैग दे सकते हैं. दूसरा फीचर टेक्स्ट स्टिकर्स और तीसरा फीचर इवेंट रिमाइंडर है. 

टैग, स्टिकर और रिमाइंडर, WhatsApp का बड़ा अपडेट, ग्रुप चैट में जोड़े नए फीचर्सWhatsApp पर कैसे छुपाएं लास्ट सीन.

नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर नया फीचर लाता रहता है. अब ग्रुप चैट मजेदार होने वाली है. कंपनी ने ग्रुप चैट में 3 नए धांसू फीचर्स जोड़ दिए हैं. अब यूजर्स ग्रुप में मेंबर टैग के जरिए अपनी पहचान साफ तौर पर दिखा सकेंगे, टेक्स्ट को स्टिकर में बदल पाएंगे और कोई जरूरी काम या पार्टी इवेंट्स के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकेंगे यानी दोस्तों, परिवार या ऑफिस की ग्रुप चैट होगी पहले से ज्यादा मजेदार होने वाली है.

कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाए जाएंगे. सबसे अहम फीचर है मेंबर टैग. इसके जरिए ग्रुप चैट में यूजर अपने नाम के साथ एक टैग जोड़ सकते हैं, जिससे उनकी भूमिका या पहचान साफ हो जाती है. खास बात यह है कि टैग हर ग्रुप के हिसाब से अलग हो सकता है. जैसे किसी फैमिली ग्रुप में टैग हो सकता है ‘अन्ना के पापा’, जबकि स्पोर्ट्स ग्रुप में वही यूजर ‘गोलकीपर’ कहलाएगा.

टेक्स्ट को स्टिकर्स में बदल सकते हैं
दूसरा नया फीचर है टेक्स्ट स्टिकर्स (Text Stickers). अब यूजर्स कोई भी शब्द टाइप करके उसे सीधे स्टिकर में बदल सकते हैं. बने हुए टेक्स्ट स्टिकर को चाहें तो स्टिकर पैक में सेव करें या तुरंत चैट में भेज दें.

जरूरी काम या पार्टी नहीं होंगी मिस
इसके अलावा वाट्सऐप ने इवेंट्स रिमाइंडर्स (Event Reminders) भी जोड़े हैं. अब ग्रुप में बनाए गए किसी इवेंट के लिए इनवाइट किए गए लोगों को पहले से रिमाइंडर भेजा जा सकेगा. इससे पार्टी, मीटिंग या कॉल जैसी चीजें समय पर याद रहेंगी.

ग्रुप में आने वाला है @all मेंशन फीचर.
वाट्सऐप पहले से ही ग्रुप्स में इवेंट बनाने, उन्हें पिन करने, आरएसवीपी लेने और अपडेट शेयर करने की सुविधा देता है. कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में और भी फीचर्स लाए जाएंगे, जैसे यूजरनेम सिस्टम, स्टोरेज साफ करने का टूल, ज्यादा सख्त सिक्योरिटी मोड और ग्रुप में @all मेंशन फीचर.

बिना नंबर के भी चलेगा आपका WhatsApp
वॉट्सऐप जल्द ही यूजर्स के चैट करने का तरीका बदलने जा रहा है. अब बिना नंबर भी चैटिंग हो सकेगी. वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो (WABetaInfo) ने हाल ही में इस अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी दी थी. 2026 में वॉट्सऐप यूजर्स बिना अपना फोन नंबर बताए चैट कर सकेंगे. चैट करने के लिए अब मोबाइल नंबर नहीं, सिर्फ यूजरनेम ही काफी होगा. यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा यानी यूजर्स चाहें तो अपने प्रोफाइल में मोबाइल नंबर दिखा सकते हैं या सिर्फ यूजरनेम.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

hometech

टैग, स्टिकर और रिमाइंडर, WhatsApp का बड़ा अपडेट, ग्रुप चैट में जोड़े नए फीचर्स

[ad_2]
Source link

Back to top button