Tach – 13 दिन की बैटरी और Polar हेल्थ ट्रैकिंग के साथ आ रही है Moto Watch, 23 जनवरी को है लॉन्चिंग

मोटोरोला भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Moto Watch लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. यह स्मार्टवॉच हाल ही में CES 2026 में मोटोरोला के नए इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स के साथ पेश की गई थी. मोटो वॉच को प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ लाया जा रहा है.
मोटो वॉच को भारत में 23 जनवरी 2026 दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसे मोटोरोला सिग्नेचर के साथ पेश किया जाएगा. लॉन्च के बाद ये स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
ये स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन, Matte Black और Matte Silver में आएगी. इसके साथ यूज़र्स को सिलिकॉन और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप का ऑप्शन भी मिलेगा.
डिजाइन और डिस्प्ले
Moto Watch में 1.4-इंच का गोल OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन मिलती है. इसका 47mm एल्यूमिनियम फ्रेम इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देता है. स्मार्टवॉच का वजन लगभग 39 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आरामदायक रहेगा.
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
ये मोटोरोला की पहली स्मार्टवॉच है, जिसे Polar कंपनी के साथ मिलकर विकसित किया गया है. इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO₂), स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्टेप काउंट और वर्कआउट लॉगिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS भी मौजूद है, जो आउटडोर एक्टिविटी ट्रैकिंग को ज्यादा सटीक बनाता है.
कनेक्टिविटी और बैटरी
मोटो वॉच में ब्लूटूथ 5.3, ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट और Moto AI स्मार्टफोन्स के साथ कैच मी अप फीचर का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले बंद होने पर 13 दिन और AOD चालू होने पर करीब 7 दिन की बैटरी लाइफ देगी.
मोटो वॉच उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है जो स्टाइल, हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं.
Source link









