Tach – Motorola का मास्टरस्ट्रोक! आईफोन को टक्कर देने आ रहा है ‘Signature’, कब होगा लॉन्‍च, जानिए

Last Updated:

Motorola Signature- Motorola Signature में तकनीक का बेजोड़ संगम देखने को मिल सकता है. लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.8 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Motorola का मास्टरस्ट्रोक! आईफोन को टक्कर देने आ रहा है 'Signature'मोटोरोला ने इसमें क्वालकॉम का सबसे शक्तिशाली और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है.

नई दिल्‍ली. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) में पहली बार दुनिया के सामने पेश किए गए मोटोरोला सिग्‍नेचर (Motorola Signature) स्मार्टफोन भारत में जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है. कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ जानकारियां सांझा की थी लेकिन लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया था., लेकिन अब एक सोशल मीडिया लीक में फोन की लॉन्च डेट, भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है.

मशहूर टिप्सटर संजू चौधरी (Sanju Choudhary) के मुताबिक, मोटोरोला अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन को भारत में 23 जनवरी 2026 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात इसकी कीमत है. लीक के अनुसार, इस फोन के टॉप-एंड वेरिएंट यानी 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल के रिटेल बॉक्स पर 84,999 रुपये की कीमत छपी हो सकती है. यदि यह जानकारी सच साबित होती है, तो मोटोरोला सीधे तौर पर सैमसंग और ऐपल के प्रीमियम सेगमेंट को चुनौती देने की तैयारी में है.

Motorola Signature प्रोसेसर और डिस्प्ले

फीचर्स की बात करें तो Motorola Signature में तकनीक का बेजोड़ संगम देखने को मिल सकता है. लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.8 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि इसका रिफ्रेश रेट 165Hz बताया जा रहा है, जो बेहद स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा.

[ad_2]
Source link

Back to top button