Tach – never put rupees bank notes at the back of your phone cover know danger can lead to fire-क्या आप भी रखते हैं फोन के कवर में पैसे? खतरा जान लिया तो अभी निकाल फेकेंगे, 90% लोग कर रहे गलती

Last Updated:

मोबाइल कवर में नोट और कार्ड रखना खतरनाक साबित हो सकता है. ये आदत न सिर्फ फोन को ओवरहीट करती है बल्कि आग लगने और धमाका होने का भी खतरा बढ़ा देती है. जानिए क्यों मोबाइल कवर के अंदर नोट और कार्ड रखना सेफ नहीं होत…और पढ़ें

क्या आप भी रखते हैं फोन के कवर में पैसे? खतरा जान लिया तो अभी निकाल फेकेंगे
आज हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां AI टेक्नोलॉजी और मोबाइल फोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. हर किसी के पास स्मार्टफोन है, जिससे वह न सिर्फ जानकारी हासिल करता है बल्कि दुनिया से जुड़ा भी रहता है. स्मार्टफोन अब केवल कॉल या मैसेज तक लिमिटेड नहीं रहे, बल्कि ये हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को भी पूरा करते हैं. लेकिन अक्सर हम एक छोटी-सी गलती कर बैठते हैं, जो हमें भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

हम सबकी आदत होती है कि बाहर जाते समय कम से कम सामान लेकर चलें. इसी वजह से कई लोग मोबाइल कवर के पीछे नोट और ATM/क्रेडिट कार्ड रखने लगते हैं. ऐसा करना आसान तो लगता है, लेकिन ये बेहद खतरनाक हो सकता है. अक्सर खबरें आती हैं कि मोबाइल फोन फट गया या उसमें आग लग गई. इसके पीछे कई बार हमारी ये लापरवाही भी जिम्मेदार होती है.

फोन का प्रोसेसर या बैटरी भी ओवरलोड होने पर आग पकड़ सकती है. इसके अलावा अगर आप गलत या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो भी बैटरी के फटने का खतरा बढ़ जाता है.

यहां तक कि करेंसी नोट्स भी पूरी तरह सेफ नहीं होते. इन पर कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होते हैं, जो फोन की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. ऐसे में फोन के अंदर हीट फंस जाती है और धमाका हो सकता है. यही हाल गलत या नकली मोबाइल कवर का भी होता है, जो गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते.

मोबाइल हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन इसके इस्तेमाल में थोड़ी सी लापरवाही हमें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. इसलिए ध्यान रखें मोबाइल कवर में नोट और कार्ड रखने की गलती कभी न करें.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

क्या आप भी रखते हैं फोन के कवर में पैसे? खतरा जान लिया तो अभी निकाल फेकेंगे

[ad_2]
Source link

Back to top button