Tach – ₹20,000 से कम में Lava का नया धमाका, Blaze Duo 3 में मिला सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, रोज़मर्रा के काम आसान

लावा ने भारत में अपनी ब्लेज़ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लावा Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है. ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम बजट में बेहतर परफॉर्मेंस, साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर और कुछ अलग फीचर्स चाहते हैं. लावा ब्लेज़ Duo 3 को ₹20,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा गया है, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर मौजूद है.

लावा ब्लेज़ डुओ 3 की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिज़ाइन है. फोन में एक मेन डिस्प्ले के साथ-साथ 1.6-इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये छोटा डिस्प्ले नोटिफिकेशन देखने, कॉल अलर्ट, जरूरी अपडेट और कुछ विजेट्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे यूज़र बिना फोन अनलॉक किए जरूरी जानकारी देख सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और बैटरी भी कम खर्च होती है.

मिलता है दमदार प्रोसेसर
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है. लावा का दावा है कि ये चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर स्पीड देता है. सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, चैटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम इस फोन पर स्मूद तरीके से किए जा सकते हैं. इसके साथ ही फोन में 5G सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह आने वाले समय के लिए तैयार माना जा रहा है.

सॉफ्टवेयर के मामले में लावा ने एक बार फिर क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस पर जोर दिया है. फोन में कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जिससे यूज़र को बेकार के ऐप्स या विज्ञापनों से परेशान नहीं होना पड़ेगा. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों को पसंद आएगा, जो सरल और साफ इंटरफेस चाहते हैं.

हालांकि कंपनी ने अभी फोन की सटीक कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लावा का कहना है कि Blaze Duo 3 की कीमत आक्रामक रखी जाएगी ताकि ये मिड-रेंज सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सके. फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा.

कुल मिलाकर, लावा Blaze Duo 3 उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो बजट में नया 5G स्मार्टफोन, बेहतर परफॉर्मेंस और कुछ यूनिक फीचर्स की तलाश में हैं.

[ad_2]
Source link

Back to top button