Tach – सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में नया प्राइवेसी फीचर, ओलंपिक एडिशन

Last Updated:

सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra में एक क्रांतिकारी प्राइवेसी फीचर पेश करने जा रहा है. इस तकनीक की मदद से आपकी मोबाइल स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह आपके अलावा आसपास खड़ा कोई भी व्यक्ति नहीं देख पाएगा और इसके लिए आपको अलग से कोई गार्ड लगवाने की भी जरूरत नहीं होगी.

ख़बरें फटाफट

बगल में बैठा शख्स नहीं झांक पाएगा आपके फोन में! सैमसंग ला रहा है जादुई स्क्रीन

नई दिल्ली. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने स्मार्टफोन की दुनिया में प्राइवेसी को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. अक्सर मेट्रो, बस या भीड़भाड़ वाली जगहों पर जब हम फोन इस्तेमाल करते हैं, तो बगल में बैठा व्यक्ति हमारी स्क्रीन में झांकने लगता है. इस समस्या यानी शोल्डर सर्फिंग को जड़ से खत्म करने के लिए सैमसंग ने एक ऐसा इनबिल्ट फीचर तैयार किया है जो बिना किसी एक्स्ट्रा फिल्म या टेम्पर्ड ग्लास के आपकी स्क्रीन को सुरक्षित रखेगा. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से डिस्प्ले की विजिबिलिटी को कंट्रोल कर सकेगा, जिससे स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी केवल उसे ही दिखाई देगी.

यह नया प्राइवेसी फीचर फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस26 सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में मिलने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि इस एक फीचर को परफेक्ट बनाने में उन्हें 5 साल से ज्यादा का समय लगा है. इस दौरान इंजीनियरिंग और टेस्टिंग के जरिए यह समझने की कोशिश की गई कि लोग असल जिंदगी में सुरक्षा को लेकर क्या चाहते हैं. सबसे खास बात यह है कि आप इसे अलग-अलग ऐप्स के लिए सेट कर सकेंगे. यानी अगर आप बैंकिंग ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्क्रीन पूरी तरह प्राइवेट हो जाएगी, और अगर आप दोस्तों को फोटो दिखा रहे हैं तो इसे नॉर्मल मोड पर रखा जा सकेगा.

विंटर ओलंपिक के खिलाड़ियों को मिलेगा खास तोहफा

इसी के साथ सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 ओलंपिक एडिशन भी पेश किया है, जो खासतौर पर इटली में होने वाले विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक के खिलाड़ियों को दिया जाएगा. 6 फरवरी से शुरू होने वाले इन खेलों में करीब 3,800 एथलीटों को यह खास नीले और गोल्डन मेटल फ्रेम वाला फोन मिलेगा. यह फोन न केवल खिलाड़ियों की जीत की चाह का प्रतीक है, बल्कि इसमें अनुवाद (Translation) जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो 90 देशों से आने वाले खिलाड़ियों को एक-दूसरे से संवाद करने में मदद करेंगे.

मंच पर दिखेगा ‘विक्ट्री सेल्फी’ का जलवा

सैमसंग ने खेलों के दौरान पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए एक खास विक्ट्री सेल्फी इवेंट का भी आयोजन किया है. इसके तहत खिलाड़ी जीत के बाद मंच पर ही सेल्फी ले सकेंगे. इसके अलावा पेशेवर फोटोग्राफर गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करेंगे ताकि मैदान पर खिलाड़ियों के यादगार पलों को बेहतरीन तरीके से कैद किया जा सके. सैमसंग का यह कदम न केवल तकनीक को प्राइवेसी से जोड़ रहा है, बल्कि वैश्विक खेल आयोजनों में ब्रांड की उपस्थिति को भी और मजबूत बना रहा है.

About the Author

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

hometech

बगल में बैठा शख्स नहीं झांक पाएगा आपके फोन में! सैमसंग ला रहा है जादुई स्क्रीन

[ad_2]
Source link

Back to top button