Tach – नया साल, नए स्मार्टफोन: OnePlus से Poco तक जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये पावरफुल फोन, जानिए क्या होगा खास

पिछले साल फोन बनाने वाली कंपनियों ने लोगों को बड़े-बड़े सरप्राइज़ दिए. अब नए साल का पहला महीना जनवरी 2026 भी स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए काफी खास रहने वाला है. नए साल की शुरुआत के साथ ही कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं. इन फोन में दमदार बैटरी, तेज परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी.

अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जनवरी आपके लिए सही समय हो सकता है. आइए जानते हैं जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाले कुछ बड़े स्मार्टफोन्स के बारे में…

Honor Power 2- अगर आपको बैटरी ज्यादा चाहिए, तो Honor Power 2 आपका ध्यान खींच सकता है. यह फोन 5 जनवरी को लॉन्च होगा और इसमें 10,080mAh की जबरदस्त बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि इसमें 22 घंटे तक वीडियो और 14 घंटे से ज्यादा गेमिंग की जा सकती है. फोन में Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर, 6.79 इंच की 1.5K डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिलेगा.

OnePlus Turbo 6 सीरीज- वनप्लस 8 जनवरी को चीन में Turbo 6 और Turbo 6V स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. टर्बो 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 1.5K डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं Turbo 6V में 6.8 इंच की OLED स्क्रीन, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 16GB तक रैम दी जा सकती है.

Realme 16 Pro सीरीज- रियलमी 6 जनवरी को भारत में Realme 16 Pro 5G और 16 Pro+ 5G लॉन्च करेगा. दोनों फोन में 7,000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा मिलेगा. Pro+ वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और मजबूत IP रेटिंग दी जाएगी. साथ ही इसमें नए AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

Oppo Reno 15 सीरीज- ओप्पो की Reno 15 सीरीज भी जनवरी के पहले हफ्ते में भारत आ सकती है. इसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे. इन फोन में प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर हो सकती है.

Poco M8 सीरीज- पोको भी जनवरी में M8 5G और M8 Pro 5G लॉन्च कर सकता है. इसके प्रो मॉडल में 6,330mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 12GB तक रैम मिलने की उम्मीद है.

कुल मिलाकर, जनवरी 2026 स्मार्टफोन खरीदारों के लिए शानदार रहने वाला है, जहां हर बजट और जरूरत के हिसाब से नए ऑप्शन मिलेंगे.

[ad_2]
Source link

Back to top button