Tach – Nothing Phone 3 price slash on amazon unique design phone offers major discount-फीचर्स बाद में, पहले तो डिज़ाइन देख कर फिदा हुए सब लोग, सबसे यूनीक फोन का दाम हो गया काफी कम

Nothing Phone 3 की कीमत लॉन्चिंग के समय 85,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब अमेज़न पर ये फोन सिर्फ 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी कि इसपर ग्राहकों को सीधा 33,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. अगर आप खरीदारी के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसपर 1,500 रुपये की अडिशनल छूट मिल जाएगी., जिससे ये कीमत घटकर 51,499 रुपये रह जाती है.
Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
कैमरा भी पावरफुल
बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी आपका फोन कम समय में ही जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबा बैकअप देता है.
डिज़ाइन की बात करें तो Nothing Phone 3 अपने नए Glyph Matrix के साथ आता है, जिसमें 489 LED लाइट्स लगी हैं, जो इसे एक यूनिक और प्रीमियम लुक देती हैं.
Source link









