Tach – Nubia Z80 Ultra coming soon with best processor compete with high end flagship devices know specifications- कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत फोन, कैमरा एकदम प्रोफेशनल, दिग्गज फोन को देगा टक्कर

Last Updated:

Nubia Z80 Ultra जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 144Hz फुल-स्क्रीन डिस्प्ले, 1/1.55 इंच कैमरा सेंसर और अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिलेगा. जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत फोन, कैमरा एकदम प्रोफेशनल, डिस्प्ले भी कमालNubia Z80 Ultra को लेकर कई खास फीचर्स सामने आए हैं.

Nubia Z80 Ultra जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है और ये स्मार्टफोन हाई-एंड फीचर्स के साथ आएगा. कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि ये फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा. ये नया प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और पुराने Snapdragon 8 Elite के मुकाबले में 20% बेहतर परफॉर्मेंस देता है. इसमें दो प्राइम कोर 4.6GHz पर और छह परफॉर्मेंस कोर 3.62GHz पर काम करेंगे.

फोन में 1/1.55 इंच का बड़ा कैमरा सेंसर है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और सात-एलिमेंट लेंस सेटअप शामिल है. इसके साथ ही ये स्मार्टफोन फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग के लिए बेहतरीन होगा.

Nubia Z80 Ultra में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें नॉच या पंच-होल नहीं होगा. इसका फ्रंट कैमरा अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से काम करेगा. डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट करेगा. साथ ही 3,000 इन्स्टैंट टच सैम्पलिंग से आपको स्मूथ विजुअल और रेस्पॉन्सिव टच अनुभव मिलेगा.

पिछले Z70 Ultra के मुकाबले में नया Z80 Ultra कई सुधार के साथ आएगा. Z70 Ultra में 6,150mAh बैटरी थी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 64MP टेलीफोटो लेंस शामिल था. नए मॉडल में बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग फीचर्स में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है. डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी पहले से बेहतर होने की बात सामने आई है.

Nubia Z80 Ultra अक्टूबर में चीन में लॉन्च होगा और यह Z70 Ultra का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है. यह iQOO, OnePlus, Realme और Xiaomi के नए फ्लैगशिप्स के साथ हाई-एंड स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी टक्कर देगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका लेटेस्ट प्रोसेसर, शानदार कैमरा और स्मूथ फुल-स्क्रीन डिस्प्ले है.

फैन और टेक-शौकीनों के लिए ये फोन खास साबित होने वाला है और जल्द ही भारत में भी इसकी लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. Nubia Z80 Ultra हाई-एंड परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ स्मार्टफोन मार्केट में नया स्टैंडर्ड सेट करेगा.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत फोन, कैमरा एकदम प्रोफेशनल, डिस्प्ले भी कमाल

[ad_2]
Source link

Back to top button