Tach – नए अवतार में आया OnePlus का नया TWS ईयरबड्स, मिलती है 54 घंटे की बैटरी, ऐसे मिलेगा सस्ता

OnePlus ने अपने बजट TWS ईयरबड्स Nord Buds 3r को भारत में नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है. कंपनी ने इसका नया जेड मिस्ट वेरिएंट लॉन्च किया है. ये नया कलर आने वाली OnePlus Festive Sale के साथ Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. Nord Buds 3r को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था.
OnePlus Nord Buds 3r जेड मिस्ट की भारत में कीमत ₹1,999 रखी गई है. नया कलर पहले से उपलब्ध Aura Blue और Ash Black वेरिएंट के साथ बिक्री के लिए आएगा. जेड मिस्ट वेरिएंट की बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी.
कंपनी के मुताबिक, बैंक ऑफर्स और स्पेशल प्राइस डिस्काउंट के बाद इसे ₹1,599 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. ईयरबड्स OnePlus.in, OnePlus Store ऐप और OnePlus Experience Stores के अलावा Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, Croma, Reliance, Vijay Sales और Bajaj Electronics जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे.
OnePlus Nord Buds 3r के फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड Buds 3r में 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. इनमें साउंड मास्टर EQ मिलता है, जिसमें तीन प्रीसेट EQ मोड और छह-बैंड इक्वलाइजर दिया गया है. ईयरबड्स में डुअल माइक्रोफोन और Environmental Noise Cancellation (ENC) का सपोर्ट भी है.
कंपैटिबल OnePlus स्मार्टफोन के साथ इनमें OnePlus 3D Audio का इस्तेमाल किया जा सकता है. ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए हैं.
कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 दिया गया है. गेमिंग के दौरान Game Mode में 47ms तक की लो लेटेंसी मिलने का दावा है. Dual-device Connection की मदद से ईयरबड्स को एक साथ दो कंपैटिबल डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके अलावा Google Fast Pair, Tap 2 Take और Find My Earbuds जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord Buds 3r चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम देने का दावा करता है. ऐसे में नए Jade Mist कलर के साथ कंपनी ने अपने इस बजट TWS मॉडल को फेस्टिव सेल के दौरान ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की है.
Source link