Tach – OnePlus Nord 6 का इंतजार और लंबा, नई रिपोर्ट में अप्रैल लॉन्च का दावा, मिलेगा फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अब इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर नया अपडेट सामने आया है. लेटेस्ट लीक के मुताबिक, OnePlus ने Nord 6 की लॉन्च डेट को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है. पहले जहां इसके फरवरी या मार्च में आने की उम्मीद थी, अब कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अप्रैल 2026 में लॉन्च हो सकता है.
टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक OnePlus Nord 6 अभी सर्टिफिकेशन प्रोसेस में है और इसे मलेशिया, यूएई और यूरोप जैसे कई मार्केट्स में देखा जा चुका है. आमतौर पर इस तरह की लिस्टिंग यह संकेत देती है कि कंपनी ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर रही है, भले ही ऑफिशियल घोषणा अभी न हुई हो.
दिलचस्प बात ये है कि इस बार Nord CE 6 को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. आमतौर पर OnePlus Nord और Nord CE मॉडल साथ में लॉन्च करता है, लेकिन इस बार कंपनी अपनी रणनीति बदल सकती है.
लीक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Nord 6 इस बार परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करेगा. फोन को हाल ही में Geekbench पर देखा गया था, जहां यह Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और Android 16 के साथ लिस्ट हुआ. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Nord 6 अब तक का सबसे पावरफुल Nord फोन हो सकता है.
कैसे होंगे फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord 6 में करीब 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने की उम्मीद है. बैटरी भी इसका बड़ा हाइलाइट हो सकती है, क्योंकि रिपोर्ट्स में 9,000mAh तक की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का दावा किया जा रहा है.
कैमरा सेक्शन में फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इसके अलावा, स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, बेहतर हैप्टिक्स और IP68 या IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.
OnePlus Nord 6 मिड-रेंज सेगमेंट में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने वाला स्मार्टफोन साबित हो सकता है. अब सभी की नजरें इसके ऑफिशियल लॉन्च और कीमत पर टिकी हैं.
Source link








