Tach – oneplus pad 3 confirmed sale date in india price and specification revealed powerful battery like never- छोटी-मोटी नहीं इस OnePlus में मिलती है 12140mAh की बैटरी, 16GB रैम और लुक जबरदस्त

Last Updated:

OnePlus Pad 3 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है. इसमें 13.2-इंच डिस्प्ले, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 12,140mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.

छोटी-मोटी नहीं इस OnePlus में मिलती है 12140mAh की बैटरी, 16GB रैम और लुक कमाल

OnePlus Pad 3 में कई खासियत हैं.

वनप्लस ने अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 3 ग्लोबल मार्केट में 5 जून को लॉन्च किया है. हालांकि भारत के लिए इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत $699 (लगभग 60,000 रुपये) और यूके में GBP 529 रखी गई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी इसकी कीमत इसी रेंज में होगी. कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये टैबलेट भारत में सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

फीचर्स की बात करें तो ये टैबलेट 13.2-इंच की बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 3.4K रेजोलूशन 2400×3392 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है. इसका अस्पेक्ट रेशियो 7:5 और पिक्सल डेंसिटी 315ppi है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है, जिससे ये ब्राइट लाइट में भी आसानी से देखा जा सकता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है. ये टैबलेट 16GB तक LPDDR5T RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है. यानी मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए यह एक दमदार डिवाइस है.

कैमरे के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. वीडियो कॉलिंग और फोटो के लिए ये अच्छा सेटअप है. इसके अलावा, इसमें 8 स्पीकर्स और 2 माइक्रोफोन हैं, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतरीन बनाते हैं.

ये टैबलेट दो कलर ऑप्शन में आएगा—Frosted Silver और Storm Blue. भारतीय मार्केट में इसे दो वेरिएंट, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि OnePlus Stylo 2 और OnePlus Smart Keyboard जैसे एक्सेसरीज भी इसके साथ काम करेंगे, लेकिन इन्हें अलग से खरीदना होगा.

कैसी है बैटरी और चार्जिंग स्पीड?
OnePlus Pad 3 में पावर के लिए 12,140mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि ये बड़ी बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है और फास्ट चार्जिंग से जल्दी चार्ज हो जाती है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

छोटी-मोटी नहीं इस OnePlus में मिलती है 12140mAh की बैटरी, 16GB रैम और लुक कमाल

[ad_2]
Source link

Back to top button