Tach – Oppo A6 5G comes with 7000mah battery 16mp selfie camera 12gb ram expected price in india- 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, कमाल है ये Oppo का नया फोन, 2TB तक बढ़ जाएगी स्टोरेज

ओप्पो ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G पेश कर दिया है. कंपनी ने इस फोन की जानकारी Weibo पोस्ट के जरिए शेयर की है. ये फोन खास तौर पर अपनी 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये धूल और पानी से सेफ रहेगा.

फीचर्स की बात करें तो Oppo A6 5G में 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. डिस्प्ले 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करता है.

ये फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Mali-G57 GPU मिलता है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा सेटअप में फोन के बैक पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. दोनों ही कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक सपोर्ट करते हैं.

फीचर डिटेल्स
डिस्प्ले 6.57-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,400 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 (ऑक्टा-कोर, 2.4GHz)
रियर कैमरा 50MP प्राइमरी (f/1.8) + 2MP मोनोक्रोम (f/2.4), 10x डिजिटल ज़ूम
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.4)
बैटरी 7,000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
स्टोरेज 256GB / 512GB (UFS 2.2), माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाने का ऑप्शन

Oppo A6 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. इसमें 7,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो लंबे बैकअप और तेज चार्जिंग अनुभव देती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसके अलावा यह फोन 5G, 4G, GPS, GLONASS और अन्य नेविगेशन सिस्टम्स को भी सपोर्ट करता है.

कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो Oppo A6 5G का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 1,599 (लगभग ₹20,000) रखी गई है. फोन 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट्स में भी उपलब्ध होगा, हालांकि इनकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

ये स्मार्टफोन चीन में Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है और ये तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है, जिसमें Blue Ocean Light, Velvet Gray और पिंक शामिल है.

[ad_2]
Source link

Back to top button