Tach – oppo f27 pro plus 5g price slash 10 thousand rupees in amazon great indian festival 2025 know new rate-मात्र ₹17,499 का हो गया 28 हज़ार वाला ये तगड़ा Oppo फोन, अमेज़न सेल में धड़ाधड़ हो रही बिक्री!

Amazon Great Indian Festival 2025 में अलग-अलग कैटेगरी के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिए जा रहे हैं और इसी बीच Oppo F27 Pro+ 5G पर भी बड़ी कीमत में कटौती देखी गई है. लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत ₹27,999 रखी गई थी, लेकिन अब इसे ₹10,000 से ज्यादा सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. खास बात ये है कि ये फोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है. अगर आप एक प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं और ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो यह आपके लिए सही मौका है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि Oppo F27 Pro+ 5G इस फेस्टिव सेल में एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है. दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ अब यह फोन ₹18,000 से भी कम में मिल रहा है. अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह सही समय है. आइए देख लेते हैं इसपर मिलने वाले ऑफर के बारे में.

अमेज़न पर Oppo F27 Pro+ 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹18,699 में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹1,250 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम होकर ₹17,499 हो जाती है.

साथ ही, Amazon पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी शुरुआत ₹907 से होती है. अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको ₹17,300 तक का अलग से एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है.

Oppo F27 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो F27 प्रो+ 5जी में 6.7-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है. ये फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. सॉफ्टवेयर के लिए इसमें ColorOS 14 दिया गया है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी बैकअप भी काफी मजबूत है क्योंकि इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 67W SUPERVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 44 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है और 20 मिनट में 56% तक बैटरी भर जाती है. फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है.

[ad_2]
Source link

Back to top button