Tach – Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन TDRA सर्टिफिकेशन के साथ जल्द लॉन्च के संकेत.

ओप्पो अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी का अगला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन ओप्पो Find N6 चर्चा में है, जो कि फरवरी 2025 में लॉन्च हुए Oppo Find N5 का सक्सेसर माना जा रहा है. अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन को एक अहम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं.
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, ओप्पो का एक नया स्मार्टफोन TDRA की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है. यह डिवाइस मॉडल नंबर CPH2765 के साथ रजिस्टर किया गया है और इसे Equipment Registration Number ER55949/26 मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लिस्टिंग Oppo Find N6 से जुड़ी हो सकती है. डिवाइस को 26 जनवरी को सर्टिफाई किया गया था, हालांकि सर्टिफिकेशन में इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है.
TDRA सर्टिफिकेशन यूएई मार्केट में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की एंट्री से पहले जरूरी होता है. इससे साफ है कि Oppo Find N6 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. इससे पहले यह फोन चीन की 3C (CCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है.
लीक्स की मानें तो Oppo Find N6 को Q1 2026, यानी जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च किया जा सकता है. ये एक प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा, जिसमें 8.12-इंच का LTPO UTG इनर डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के साथ मिल सकता है.
वहीं, कवर स्क्रीन का साइज 6.62-इंच बताया जा रहा है. फोन को ओरिजिनल टाइटेनियम, डील ब्लैक और गोल्डेन ऑरेन्ज जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है.
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo Find N6 के खास होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा. इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा सेक्शन में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP सेकेंडरी सेंसर और एक दमदार 200MP कैमरा दिए जाने की चर्चा है. बैटरी की बात करें तो इसमें डुअल बैटरी सेटअप (2,700mAh + 3,150mAh) के साथ कुल 6,000mAh बैटरी मिल सकती है.
हालांकि Oppo ने अभी तक Find N6 को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे सर्टिफिकेशन और लीक इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा कर रहे हैं.
Source link








