Tach – Oppo Find X9 oppo find x9 pro coming soon with this processor know expected price

Last Updated:
ओप्पो Find X9 और Find X9 Pro की लॉन्च डेट सामने आई है. इनमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500, Android 16-बेस्ड ColorOS 16 और Hasselblad कैमरा सेटअप मिलेगा. जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत के बारे में.
Oppo Find X9 सीरीज़ में दो फोन होंगे.ओप्पो ने Weibo पर ऐलान किया है कि Find X9 सीरीज़ 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी और इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं. हालांकि, ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है.
नई सीरीज़ ओप्पो की Trinity Engine के साथ आएगी, जिसे कंपनी ने ‘Android का पहला यूनिफाइड कंप्यूटिंग पावर मॉडल’ बताया है. इससे डिवाइस को हाई-परफॉर्मेंस पर और ज्यादा एफिशिएंट बनाने का दावा किया गया है.
कैमरे के मामले में Oppo Find X9 सीरीज़ Hasselblad-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम के साथ आएगी. खासकर Find X9 प्रो में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है. साथ ही ओप्पो एक Hasselblad प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट भी ऑफर करेगा.
कितनी होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो ओप्पो Find X8 की शुरुआती कीमत भारत में ₹69,999 और Find X8 Pro की ₹99,999 थी. ऐसे में उम्मीद है कि Find X9 सीरीज़ भी इसी प्राइस रेंज में आएगी.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link








