Tach – Oppo Reno 15C soon launching hints company in an event specifications leaked 50MP Camera- हाई-एंड डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ आ रहा है Oppo का नया फोन, लॉन्च से पहले लीक हुई कई खासियत

Last Updated:
Oppo Reno 15C के लीक स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है. पता चला है कि फोन में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप की मिल सकता है.
फोटो: Oppo Reno 12 5G.ओप्पो एक नया स्मार्टफोन Reno 15C लेकर आने की तैयारी में है. हाल ही में चीन में आयोजित Reno 15 सीरीज़ लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इस डिवाइस का छोटा टीज़र भी दिखाया. वहीं, Weibo पर सामने आए नए लीक्स ने इसके कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा किया है.
लीक्स के मुताबिक Reno 15C में 6.59 इंच की फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें 1.5K रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्टे होगा. ये फीचर स्मार्टफोन को स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनिमेशन में स्मूथ अनुभव देगा. इस हाई-एंड डिस्प्ले के साथ, Reno 15C मिड-रेंज कैटेगरी में अलग पहचान बना सकता है.
ओप्पो Reno 15C में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है. ये प्रोसेसर बेहतर पावर एफिशियंसी, स्मूथ परफॉर्मेंस और नए AI फीचर्स के साथ यूज़र्स को शानदार अनुभव देगा. ऐसे में ये डिवाइस प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में परफॉर्मेंस-ड्रिवन यूज़र्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है.
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
लीक हुई जानकारी के मुताबिक Reno 15C में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो सेंसर होगा. इस कैमरा कॉम्बिनेशन के साथ, यूज़र्स को वर्सेटाइल फोटोग्राफी, बेहतर पोर्ट्रेट शॉट्स, वाइड लैंडस्केप और हाई-क्वालिटी टेलीफोटो शॉट्स का अनुभव मिलेगा.
ओप्पो ने Reno 15C का डिज़ाइन और कलर ऑफिशियल ऑफिशियल तौर पर दिखाया है. स्मार्टफोन Blue और Purple कलर में आएगा और इसका बैक पैनल टेक्सचर्ड रहेगा. ये स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा. इसके अलावा, USB Type-C पोर्ट, सिम ट्रे, साइड-माउंटेड पावर और वॉल्यूम बटन, और स्पीकर ग्रिल भी शामिल होंगे.
लॉन्च डेट और कीमत
लीक्स के बावजूद, Oppo ने अभी कीमत, पूरी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि Reno 15C सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा, इसके बाद ग्लोबली उपलब्ध कराया जाएगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









