Tach – people prioritize for battery when buying budget phone survey reveals truth what is in list-आजकल बजट फोन खरीदने से पहले मोबाइल में क्या चेक कर रहे हैं लोग? देखिए आपके मामले में ये सही या गलत

Counterpoint के India Shipment Tracker (जनवरी-मई 2025) के मुताबिक भारत में बिकने वाले स्मार्टफोन्स की एवरेज बैटरी कैपेसिटी 5212mAh है. जैसे-जैसे स्मार्टफोन पर हमारी निर्भरता बढ़ रही है, वैसे-वैसे बैटरी लाइफ को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. यूजर्स सोशल मीडिया से लेकर पेमेंट्स, फोटोग्राफी, वीडियो स्ट्रीमिंग, नोट्स लेने, ट्रांसपोर्ट बुकिंग, और AI टूल्स तक हर चीज के लिए फोन पर निर्भर हैं. इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मूद परफॉर्मेंस और स्ट्रॉन्ग बैटरी बैकअप बेहद जरूरी हो गया है.

Photo: counterpointresearch.com
सर्वे में क्या निकला?
सर्वे के मुताबिक, प्रोसेसर परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और स्टोरेज कैपेसिटी स्मार्टफोन खरीदने के टॉप तीन कारण हैं. खास बात ये है कि 20,000 रुपये से कम कीमत में फोन लेने वाले 15% लोगों ने बैटरी लाइफ को नंबर-1 फैक्टर माना है.
Counterpoint की स्टडी से ये साफ हो गया है कि बजट सेगमेंट में बैटरी सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि डील-ब्रेकर है. अगर बैटरी लाइफ अच्छी नहीं है, तो लोग फोन नहीं लेंगे. इसके अलावा लोग डिजाइन और परफॉर्मेंस पर भी समझौता नहीं करते हैं.
Source link









