Tach – हर दिन 4 घंटे से ज्यादा फोन इस्तेमाल, ऐसे में क्यों चुना जा रहा है रियलमी? जीता युवाओं का दिल

रियलमी युवाओं के बीच ‘सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड’ बनकर उभरा है. ये उपलब्धि उच्च यूजर संतुष्टि और जेन Z जेड और मिलेनियल्स के बीच मजबूत भरोसे के कारण मिली है. ‘सीएमआर कंज्यूमर इनसाइट सर्वे 2026’ में यह जानकारी सामने आई है. अध्ययन से पता चलता है कि आज के युवा ऐसे स्मार्टफोन चाहते हैं जिनमें दमदार परफॉर्मेंस, भरोसेमंद बैटरी लाइफ और ऐसा डिजाइन हो जो उनकी पहचान को दर्शाए.

Table of Contents

आठ शहरों में किए गए इस सर्वे में पाया गया कि 74 प्रतिशत युवा रोजाना चार घंटे से ज्यादा समय अपने स्मार्टफोन पर बिताते हैं. ऐसे में परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता बेहद जरूरी हो गई है. खरीद के फैसले में 86 प्रतिशत लोगों के लिए कैमरा क्वालिटी और 79 प्रतिशत के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ बेहतर बैटरी लाइफ सबसे अहम फैक्टर रहे.

रियलमी ने प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड्स में कुल ग्राहक संतुष्टि के मामले में बढ़त हासिल की और 81 का सबसे अधिक नेट प्रमोटर स्कोर (एनपीएस) दर्ज किया, जो मजबूत समर्थन और भरोसे को दर्शाता है. सर्वे से ये भी स्पष्ट हुआ कि उपभोक्ता रियलमी को युवा और परफॉर्मेंस-केंद्रित ब्रांड के रूप में देखते हैं.

सर्वे के मुताबिक, आधे से ज्यादा युवा यूज़र्स अगले एक साल में अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसके पीछे मुख्य कारण बेहतर डिजाइन और कैमरा फीचर्स हैं. साथ ही, दोस्तों की सलाह और ऑनलाइन रिव्यू खरीद के फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं.

रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वोंग ने कहा, ‘सीएमआर सर्वे में युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में रियलमी को मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की बात है. ये युवाओं के हमारे प्रति भरोसे और हमारे प्रदर्शन, इनोवेशन, कैमरा गुणवत्ता और यूजर एक्सपीरिएंस पर विश्वास को दर्शाता है. हम युवाओं से अपने मजबूत जुड़ाव को आगे भी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

वहीं, सीएमआर के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रभु राम ने कहा, ‘आज के जेन Z उपभोक्ता स्मार्टफोन को अपनी पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं. वे यह देखते हैं कि फोन उनके डिजिटल जीवन में कितनी आसानी से फिट होता है. डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और कैमरा अब सामान्य अपेक्षाएं बन चुकी हैं.

जो ब्रांड अच्छा ओनरशिप अनुभव देते हैं, वे युवाओं के बीच लंबे समय तक पॉपुलर बने रहते हैं. रियलमी की लोकप्रियता इन्हीं बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने का नतीजा है.’

स्मार्टफोन के अलावा, सर्वे में ये भी सामने आया कि टीडब्ल्यूएस (ट्रू वायरलेस ईयरबड्स) कैटेगरी में भी रियलमी की मजबूत मौजूदगी है. खासकर डिजाइन, बैटरी लाइफ और साउंड क्वालिटी को लेकर संतुष्टि का स्तर ऊंचा पाया गया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि युवाओं के लिए अच्छा खरीद अनुभव, आसान खरीद प्रक्रिया और बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट ब्रांड के प्रति वफादारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

जैसे-जैसे युवा उपभोक्ता परफॉर्मेंस, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और डिजाइन-बेस्ड इनोवेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं, रियलमी उनके डिजिटल लाइफस्टाइल के अनुरूप बेहतर टेक एक्सपीरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News