Tach – Poco C85 5G set to launch today in india know price and expected features of budget phone

पोको अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन पोको C85 5G आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसके कई फीचर्स पहले ही टीज़ कर दिए हैं, जिससे यह साफ है कि फोन दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और अच्छे परफॉर्मेंस के साथ बजट सेगमेंट में बड़ी टक्कर देने वाला है. लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट पर Mystic Purple, Spring Green और Power Black कलर में उपलब्ध होगा.
पोको C85 5G आज, 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा. अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे लाइव इवेंट में पेश करेगी या सिर्फ एक सॉफ्ट लॉन्च करेगी. अगर लाइव इवेंट हुआ, तो इसे पोको की वेबसाइट, YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा.
पोको C85 5G की भारत में कीमत कितनी हो सकती है?
कंपनी ने अभी भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. इसके 4G वर्ज़न की ग्लोबल कीमत $109 (लगभग ₹9,600) से शुरू होती है. 8GB+256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत $129 (लगभग ₹11,400) थी.
भारत में इसका 5G मॉडल इससे थोड़ा ज्यादा, यानी ₹10,000 से ₹12,000 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है. फोन लॉन्च के बाद Flipkart पर खरीदा जा सकेगा.
Poco C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
पोको C85 5G बजट सेगमेंट में एक पावरफुल फीचर सेट लेकर आ रहा है. फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है.
इसकी स्क्रीन TUV Low Blue Light, Flicker-Free और Circadian सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है. Poco इस फोन के लिए दो बड़े Android अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी कर रहा है.
कैमरा सेक्शन में Poco C85 5G एक 50MP डुअल AI रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जो बेहतर डे-लाइट फोटो, पोर्ट्रेट और लो-लाइट शॉट्स देने के लिए तैयार किया गया है. सामने सेल्फी के लिए एक AI कैमरा मिलेगा.
बैटरी की बात करें, तो इसमें बड़ा 6,000mAh का बैटरी पैक मौजूद है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 106 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा.
Source link









