Tach – poco pad m1 price specifications leaked expected launch soon may come with 8gb ram 8mp camera- लॉन्च से पहले लीक हुई Poco Pad M1 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस, मिलेगी 88GB RAM और कई खासियत

पोको अपने अगले बड़े टैबलेट लॉन्च की तैयारी में है. कंपनी का नया टैबलेट Poco Pad M1 चर्चा में है, जिसे पिछले साल लॉन्च हुए Poco Pad का अपग्रेड माना जा रहा है. एक पॉपुलर टिप्स्टर ने इसकी संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी लीक कर दी है, जिनसे पता चलता है कि ये टैबलेट दमदार बैटरी, बड़े डिस्प्ले और Android 15 के साथ बाजार में उतर सकता है.
टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के मुताबिक, Poco Pad M1 का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट EUR 349 (लगभग ₹36,000) में लॉन्च किया जा सकता है. ये कीमत टैबलेट को मिड-रेंज कैटेगरी में एक मज़बूत ऑप्शन बनाती है.
स्पेसिफिकेशंस: बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी
Poco Pad M1 में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 1,600 x 2,560 पिक्सल रेज़ोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट इसे मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए बेहतरीन बना सकते हैं.
टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है. साथ ही, इसमें microSD कार्ड का भी सपोर्ट मिल सकता है.
कैमरा और सॉफ्टवेयर
इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी जरूरतों के लिए काफी है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco Pad M1 में HyperOS 2 (An) मिलने की उम्मीद है.
बैटरी और कनेक्टिविdroid 15 आधारितटी
Poco Pad M1 में 12,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे बैकअप का वादा करती है. यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की संभावना के साथ आएगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, और USB 2.0 पोर्ट हो सकता है.
टैबलेट के IP54 रेटिंग के साथ आने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco Pad M1 का साइज होगा: 279.8 x 181.65 x 7.5mm, और वजन लगभग 610 ग्राम.
डिज़ाइन के मामले में यह Redmi Pad 2 Pro का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसे सितंबर में लॉन्च किया गया था. Poco Pad M1 को हाल ही में TDRA लिस्टिंग में भी देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं. शुरुआती तौर पर टैबलेट का सिर्फ Wi-Fi मॉडल सामने आया है. अब देखना ये है कि ये कब, किन फीचर्स और कीमत में आएगा.
Source link









