Tach – Realme 16 प्रो सीरीज़ के 2 फोन आज होंगे लॉन्च, 200MP कैमरे पर रहेगा फोकस, साथ आएगा नया ईयरबड और टैब भी

Last Updated:

Realme आज 6 जनवरी 2026 को अपना पहला बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें Realme 16 Pro और 16 Pro+ स्मार्टफोन, Realme Buds Air 8 और Realme Pad 3 पेश किए जाएंगे. जानिए लॉन्च टाइम, लाइव स्ट्रीम डिटेल्स और सभी डिवाइसेज़ से क्या उम्मीदें हैं…

Realme 16 प्रो के फोन आज होंगे लॉन्च, 200MP कैमरे पर होगा फोकस, साथ आएगा ईयरबडRealme 16 pro series.

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी आज यानी 6 जनवरी 2026 को अपने साल के पहले बड़े लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रहा है. इस इवेंट में कंपनी एक साथ कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी, जिनमें रियलमी 16 Pro सीरीज़, रियलमी Buds Air 8 और रियलमी Pad 3 शामिल हैं. यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे रियलमी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा.

सबसे ज्यादा चर्चा रियलमी 16 Pro सीरीज़ को लेकर है. इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन-रियलमी 16 Pro+ और रियलमी 16 Pro- लॉन्च किए जाएंगे. रियलमी 16 Pro+ को खासतौर पर मोबाइल फोटोग्राफी पर फोकस करते हुए तैयार किया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो सैमसंग के HP5 सेंसर के साथ आएगा और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी होगा. इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा दिया जाएगा, जिससे बेहतर ज़ूम और डिटेल्ड पोर्ट्रेट फोटो ली जा सकेंगी.

वहीं, रियलमी 16 Pro को थोड़ा किफायती लेकिन पावरफुल ऑप्शन के तौर पर उतारा जाएगा. इसमें भी 200MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है, साथ ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा और हाई-क्वालिटी फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है. दोनों ही फोन में 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और फोकस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है. डिजाइन की बात करें तो फोन स्लिम बॉडी, फ्लैट डिस्प्ले और नेचुरल टेक्सचर फिनिश के साथ आएंगे. Pro मॉडल में IP69 वाटर रेसिस्टेंस की पुष्टि भी हो चुकी है.

Earbuds भी होगा खास
स्मार्टफोन के अलावा रियलमी आज रियलमी Buds Air 8 भी लॉन्च करेगा. ये AI फीचर्स से लैस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स होंगे, जिनमें Active Noise Cancellation, बेहतर कॉल क्वालिटी और गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड मिलने की उम्मीद है.

टैबलेट भी कई बेहतरीन फीचर्स
इसके साथ ही रियलमी Pad 3 को स्टूडेंट्स और ऑनलाइन लर्निंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा. यह टैबलेट हल्का डिजाइन, पोर्ट्रेट डिस्प्ले और AI-बेस्ड लर्निंग टूल्स के साथ आ सकता है, जिससे पढ़ाई और कंटेंट कंजम्पशन आसान हो सके.

कुल मिलाकर, रियलमी का यह इवेंट 2026 की शुरुआत में ही कंपनी के इरादे साफ कर देता है कि वह स्मार्टफोन, ऑडियो और टैबलेट तीनों कैटेगरी में मजबूत पकड़ बनाने के मूड में है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Realme 16 प्रो के फोन आज होंगे लॉन्च, 200MP कैमरे पर होगा फोकस, साथ आएगा ईयरबड

[ad_2]
Source link

Back to top button