Tach – रियलमी Buds Clip भारत में जल्द लॉन्च, 36 घंटे बैटरी और नया डिजाइन

रियलमी ने भारत में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट रियलमी Buds Clip के आने की पुष्टि कर दी है. ये ईयरबड्स खास तौर पर ओपेन-ईयर और क्लिप-स्टाइल डिजाइन के साथ लॉन्च होंगे, जो आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इस तरह के ईयरबड्स कान को पूरी तरह बंद नहीं करते, जिससे लंबे समय तक पहनने में आराम मिलता है और आसपास की आवाजें भी सुनाई देती रहती हैं. इससे सड़क पर चलते समय या ऑफिस में काम करते हुए ज्यादा सेफ और कंफर्टेबल एक्सपीरियंस मिलता है.
कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन साफ कर दिया है कि रियलमी Buds Clip जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे. इससे पहले रियलमी ने इसी महीने Buds Air 8 को भी भारतीय बाजार में पेश किया था.
डिजाइन की बात करें तो रियलमी Buds Clip बेहद हल्के हैं. कंपनी के मुताबिक, हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.3 ग्राम है, जिससे ये कानों पर ज्यादा भारी महसूस नहीं होते. इनमें टाइटेनियम-फिट डिजाइन दिया गया है और मैट फिनिश इस्तेमाल की गई है, जो पसीने और तेल से बचाने में मदद करती है. ये ईयरबड्स Titanium Black और Titanium Gold कलर में उपलब्ध होंगे.
मिलेगा 3डी ऑडियो का मज़ा
ऑडियो के लिए रियलमी Buds Clip में 11mm ड्यूल-मैग्नेट डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. इसके साथ कंपनी का खास NextBass एल्गोरिदम भी मिलेगा, जो बेस को बेहतर बनाता है, लेकिन आवाज की साफ-सफाई बनाए रखता है. इसके अलावा, इनमें 3D स्पेशियल ऑडियो और डायरेक्शनल साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे साउंड लीक कम होता है.
कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में डुअल माइक्रोफोन मिलते हैं, जो AI बेस्ड नॉइज़ कैंसलेशन और विंड नॉइज़ रिडक्शन सपोर्ट करते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4, SBC और AAC कोडेक सपोर्ट, ड्यूल-डिवाइस कनेक्शन और 45ms लो-लेटेंसी मोड दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो के लिए फायदेमंद है.
बैटरी की बात करें तो रियलमी Buds Clip एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 36 घंटे तक का बैकअप मिलेगा. इनमें IP55 रेटिंग दी गई है, यानी ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेंगे. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलेगा.
कुल मिलाकर, रियलमी Buds Clip उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं, जो आरामदायक, हल्के और ओपन-ईयर ईयरबड्स की तलाश में हैं.
Source link









