Tach – Realme P4 5G and realme P4 Pro 5G launching today know expected price and features

Last Updated:

Realme आज भारत में अपने नए P4 5G और P4 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. वहीं, Pro मॉडल …और पढ़ें

Realme P4 और P4 Pro 5G की आज है लॉन्चिंग, पहले ही मालूम चल गई कीमत और खास फीचरRealme P4 सीरीज़ के दो फोन आज आएंगे,
रियलमी आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन रियलमी P4 5G और रियलमी P4 Pro 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है. लॉन्चिंग से पहले फोन की कई खासियत सामने आ चुकी है, और अब कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वोंग ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme P4 5G का बेस वेरिएंट 17,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि ये कीमत बैंक डिस्काउंट शामिल करने के बाद की है, यानी इसकी असल कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है. दूसरी तरफ पिछले फोन रियलमी P3 5G की लॉन्चिंग कीमत को याद करें तो इसे 16,999 रुपये में पेश किया गया था. आइए जानते हैं दोनों फोन किन फीचर्स के साथ आएंगे.

पावर के लिए फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. कंपनी इसमें 7,000 sq mm vapour chamber cooling system भी शामिल कर सकती है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होगा.

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा. वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP कैमरा दिया जाएगा. Realme P4 5G को 20,000 रुपये से कम में पहला ऐसा स्मार्टफोन बता रही है जिसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मौजूद होगी.

Realme P4 Pro 5G के कैसे होंगे फीचर्स
रियलमी P4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और HyperVision AI GPU दिया जाएगा. इसमें भी 7,000mAh बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

फिलहाल इसकी कीमत को लेकर खुलासा नहीं हुआ है कि लेकिन ये तो कंफर्म है कि दोनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के बाद Flipkart पर उपलब्ध होंगे.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

Realme P4 और P4 Pro 5G की आज है लॉन्चिंग, पहले ही मालूम चल गई कीमत और खास फीचर

[ad_2]
Source link

Back to top button