Tach – रियलमी P4 Lite भारत में 20 फरवरी को लॉन्च, पावरफुल बैटरी और AI फीचर्स.

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि रियलमी P4 Lite भारत में 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. कंपनी ने माइक्रोसाइट के जरिए फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम स्पेसिफिकेशन पहले ही रिवील कर दिए हैं. यह स्मार्टफोन बैटरी परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और AI फीचर्स पर खास फोकस करेगा.

Table of Contents

रियलमी P4 Lite फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आएगा और पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप में दो बड़े सर्कुलर मॉड्यूल मिलेंगे. बैक पैनल पर रिंग-स्टाइल Pulse Light दी गई है, जिसमें 9 कलर ऑप्शन और 5 ग्लोइंग मोड्स मिलेंगे. यह फोन Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue रंगों में उपलब्ध होगा.

फ्रंट में 6.74-इंच का Eye Comfort डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 563 निट्स बताई गई है. फोन में Smart Touch फीचर भी होगा, जिससे गीले या दस्ताने पहने हाथों से भी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा. साथ ही Always-On Display सपोर्ट भी मिलेगा.

परफॉर्मेंस और AI फीचर्स
ये डिवाइस ऑक्टा-कोर 12nm चिपसेट पर चलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है और AnTuTu स्कोर लगभग 2.8 लाख बताया गया है. इसमें 18GB तक डायनामिक RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा. फोन Android 15 आधारित रियलमी UI पर चलेगा.

AI फीचर्स में AI Boost, AI Eraser, AI Clear Face, AI Image Matting और Circle to Search शामिल होंगे. Mini Capsule फीचर भी दिया जाएगा.

कैमरा, ऑडियो और बैटरी
रियलमी P4 Lite में 13MP AI रियर कैमरा मिलेगा. ऑडियो के लिए 300% Ultra Volume, AI Call Noise Reduction 2.0 और Speaker Cleaner फंक्शन दिया गया है.

फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो दो दिन तक का हेवी यूज देने का दावा करती है. यह 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा. बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा.

मजबूती और बिल्ड
यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास कर चुका है और 1.8 मीटर तक ड्रॉप रेजिस्टेंट है. साथ ही IP54 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस भी मिलेगा. इसकी मोटाई 7.94mm और वजन 201 ग्राम बताया गया है. रियलमी P4 Lite बजट सेगमेंट में पावरफुल बैटरी और AI फीचर्स के साथ मजबूत ऑप्शन बनकर उभर सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News