Tach – Realme UI 7 0 update android 16 based new feature will add light glass design know when will it get update- Realme UI 7.0 हुआ रिलीज़, जानिए कौन-से फोन को मिलेगा नया Android 16 अपडेट, बदलेंगे कौन से फीचर

रियलमी (Realme) ने वनप्लस और ओप्पो के बाद अब अपना नया सॉफ्टवेयर Realme UI 7.0 लॉन्च कर दिया है, जो Android 16 पर आधारित है. कंपनी ने इसे ‘Light Glass Design’ के साथ पेश किया है, जिसमें विज़ुअल और परफॉर्मेंस दोनों ही तरह के बड़े बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं इसके नए फीचर्स, डिज़ाइन बदलाव और रोलआउट शेड्यूल के बारे में.

रियलमी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro, Realme UI 7.0 के साथ ही लॉन्च होगा. बाकी यूज़र्स को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा. कंपनी के मुताबिक, कुछ चुनिंदा डिवाइसों को 2025 के आखिर तक ओपन बीटा अपडेट मिलेगा. अगर आपका फोन एंड्रॉयड 16 के लिए योग्य है लेकिन लिस्ट में नहीं है, तो अपडेट आपको 2026 की पहली तिमाही में मिल सकता है.

डिज़ाइन और इंटरफेस में बड़े बदलाव
Realme UI 7.0 में सबसे बड़ा बदलाव इसका नया ‘Light Glass Design’ है. इसमें इंटरफेस को ट्रांसपेरेंट, ग्लासी और गहराई वाला लुक दिया गया है.

इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह अपडेट 15% ज्यादा रेस्पॉन्सिव और 22% बेहतर परफॉर्मेंस देगा.

नई सुविधाओं में शामिल हैं:

  • स्मूद ऐनिमेशन और डायनेमिक थीम्स
  • डेस्कटॉप-स्टाइल फ्लोटिंग विंडो (मल्टीटास्किंग के लिए)
  • नोटिफिकेशन ग्रुपिंग सिस्टम

Android 16 के सिक्योरिटी फीचर्स जैसे- स्कैम कॉल डिटेक्शन, ऑनलाइन थ्रेट ब्लॉकिंग और एडवांस परमिशन कंट्रोल्स.

नए विज़ुअल अपडेट में भी काफी कुछ नया है:

  1. Ice Cube Icons- पुराने फ्लैट आइकॉन की जगह नया 3D-लुक
  2. Breathing Dock- ऐप डॉक में एनिमेटेड बैकग्राउंड

रिफ्रेश्ड कंट्रोल सेंटर, एडैप्टिव डार्क मोड और लाइव फोटो और वीडियो वॉलपेपर सपोर्ट (Flux Theme 2.0)

AI से लैस नए स्मार्ट फीचर्स
Realme ने इस बार AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया है:

  1. AI Notify Brief -नोटिफिकेशन का ऑटोमैटिक सारांश दिखाएगा.
  2. AI Framing Master- फोटोग्राफी को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाएगा.
  3. AI Gaming Coach-गेमप्ले को एनालाइज कर टिप्स और इनसाइट्स देगा.

साथ ही, अब Realme UI 7.0 में ऐपल डिवाइसेज़ (जैसे Apple Watch) से बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी, ठीक वैसे ही जैसे Xiaomi HyperOS और Vivo OriginOS 6 में है.

[ad_2]
Source link

Back to top button