Tach – red magic 11 pro soon launching spotted on geekbench listing shows model number features revealed- 16GB RAM और 120W चार्जिंग के साथ आ रहा है ये नया ‘Magic’ फोन, लिस्टिंग में आ गया सामने

Last Updated:
Red Magic 11 Pro गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है, जिसमें Snapdragon 8 Elite 2 SoC, Android 16 और 16GB RAM की जानकारी मिली है. ये फोन Red Magic 10 Pro का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा और जल्द लॉन्च हो सकता है.
Photo: Red magic 10 Proगीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक Red Magic 11 Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,309 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,742 अंक हासिल किए हैं. इसमें आठ-कोर CPU होगा, जिसमें दो कोर 4.19GHz और छह कोर 3.63GHz पर क्लॉक्ड हैं. मदरबोर्ड का कोडनेम ‘canoe’ है, जो आने वाले Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से जुड़ा माना जा रहा है. इस चिपसेट को Qualcomm अगले महीने होने वाले Snapdragon Summit में लॉन्च करेगा.
माना जा रहा है कि नया Red Magic 11 Pro अपने पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस, अपग्रेडेड प्रोसेसर और स्मूद मल्टीटास्किंग अनुभव देगा. एंड्रॉयड 16 और Snapdragon 8 Elite 2 के साथ ये फोन आने वाले समय में हाई-एंड गेमिंग स्मार्टफोन की कैटेगरी में सबसे पावरफुल ऑप्शन में से एक हो सकता है. हालांकि फोन के असल फीचर्स और कीमत तो ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही मालूम होगी.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









