Tach – Redmi A4 5G phone discount like never before on amazon buy at 3000 rupees discount under 8000 rupees

Last Updated:

Redmi A4 5G को अमेज़न से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. इस फोन में 6.88-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5,160mAh बैटरी दी गई है. जानें सभी ऑफर के बारे में.

3000 रुपये सस्ता हुआ Redmi का बजट स्मार्टफोन, मिलता है 50 मेगापिक्सल कैमराRedmi A4 5जी पर मिल रहा है डिस्काउंट.
अमेज़न पर आए दिन एक से बढ़ कर एक ऑफर और डिस्काउंट का फायदा मिलता है. इस बीच ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर कई बढ़ियां डील्स दी जा रही है. डील्स अलग-अलग ब्रांड के फोन पर मिल रही हैं, जिसके तहत सस्ते में खरीदारी की जा सकती है. वैसे तो ऑफर में सैमसंग, रेडमी, रियलमी जैसे ब्रांड शामिल हैं, लेकिन अमेज़न पर मिलने वाली बेस्ट ऑफर की बात करें तो यहां से रेडमी A4 5G को काफी अच्छे ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. पेज से मिली जानकारी के मुताबिक रेडमी के इस फोन को ग्राहक 10,999 रुपये के बजाए 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी कि इसपर 3000 रुपये की बचत की जा सकती है.

इस फोन की सबसे खास बात इसका स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 5G प्रोसेसर है. शाओमी के इस बजट Redmi A4 5G स्मार्टफोन को अब किफायती दाम में बेहतर फीचर्स के लिए खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के सभी फीचर्स…

ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4GB ऑन-बोर्ड RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल RAM टेक्नोलॉजी की मदद से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.

मिलता है 50MP कैमरा
कैमरे के तौर पर Redmi A4 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसमें टाइम-लैप्स और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth v5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जिससे यूज़र्स आसानी से वायर्ड ऑडियो का मज़ा ले सकते हैं.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

3000 रुपये सस्ता हुआ Redmi का बजट स्मार्टफोन, मिलता है 50 मेगापिक्सल कैमरा

[ad_2]
Source link

Back to top button