Tach – रेडमी Note 15 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी.

शाओमी ने भारत में अपने मिड-रेंज सेगमेंट को और मजबूत करते हुए रेडमी Note 15 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी के साथ-साथ रेडमी Pad 2 Pro टैबलेट भी पेश किया गया है, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा फोन की हो रही है. रेडमी Note सीरीज हमेशा से अच्छे फीचर्स और संतुलित कीमत के लिए जानी जाती है, और नया मॉडल भी उसी लाइन पर चलता नजर आता है.

रेडमी Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. शाओमी का दावा है कि यह चिपसेट पुराने वर्जन के मुकाबले ज्यादा तेज और बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है. फोन में कंपनी का नया HyperOS 3 मिलता है, जिसमें HyperIsland फीचर शामिल है. इसकी मदद से यूजर्स को स्क्रीन पर डायनैमिक विजेट्स, फ्लोटिंग विंडो और जरूरी जानकारी एक नजर में दिख जाती है.

कैसा है डिस्प्ले?
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी. खास बात यह है कि इसमें Hydro Touch 2.0 फीचर मिलता है, जिससे गीली उंगलियों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये 7.5mm का है, और इसे सेगमेंट का सबसे पतला फोन कहा गया है. फोन को IP66 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित बनाती है.

खूबियों से भरा है कैमरा
कैमरा सेक्शन में रेडमी Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) भी मौजूद है. इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और पोर्ट्रेट मोड में अलग-अलग फोकल लेंथ का ऑप्शन देता है. AI फीचर्स जैसे AI इरेज़ और AI रिमूव रिफ्लेक्शन फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं.

बैटरी के मामले में फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही मिलता है. शाओमी का कहना है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर डेढ़ दिन तक चल सकता है.

कितनी है फोन की कीमत?
रेडमी Note 15 5G की कीमत भारत में ₹22,999 से शुरू होती है, जो कि इसके 8जीबी, 128जीबी के लिए है. वहीं इसके 8जीबी+256जीबी की कीमत ₹24,999 है. इसपर 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹19,999 हो जाती है. फोन की बिक्री 9 जनवरी से शाओमी की वेबसाइट, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी. कुल मिलाकर, यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो स्टाइल, कैमरा और परफॉर्मेंस का बैलेंस चाहते हैं.

[ad_2]
Source link

Back to top button