Tach – Redmi Note 15 Pro and 15 pro plus launching in august  get 7000mah battery 50MP camera know expected price- लॉन्चिंग से पहले Redmi Note 15 Pro और 15 Pro+ के कई फीचर्स लीक, आ रहा है अगस्त में

Last Updated:

Redmi Note 15 Pro सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च होगी और जल्द इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. फोन में 7,000mAh बैटरी, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

लॉन्चिंग से पहले Redmi Note 15 Pro और 15 Pro+ के कई फीचर्स लीक, आ रहा है जल्दीफोटो: Redmi Note 14 Pro Plus.
रेडमी इस महीने अपना एक और स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इसकी जानकारी दी है. पता चला है कि इस सीरीज में दो मॉडल होंगे, जिसमें Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ शामिल हैं. फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियलमी फोन के फीचर्स शेयर नहीं किए हैं लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 15 Pro+ में कई हाई-एंड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा. फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा.

बैटरी होगा खूब दमदार
बैटरी के मामले में ये फोन बाकी मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से काफी आगे होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो लंबे समय तक चार्जिंग की टेंशन नहीं देगी.

इसके अलावा, फोन में Beidou सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट भी हो सकता है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी मैसेज भेजना संभव होगा. बताते चलें कि फिलहाल कंपनी इस फोन को चीन में लॉन्च करने जा रही है. उम्मीद है कि भारत में भी इसकी एंट्री जल्द हो जाएगी.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

लॉन्चिंग से पहले Redmi Note 15 Pro और 15 Pro+ के कई फीचर्स लीक, आ रहा है जल्दी

[ad_2]
Source link

Back to top button