Tach – मोबाइल गेमिंग में क्रांति! Pixel 10 पर खेल सकते हैं PC वाले पॉपुलर गेम्स, जानें नया अपडेट क्या लाया

Last Updated:

गूगल पिक्सल 10 यूजर्स अब Steam के PC गेम्स फोन पर चला सकते हैं. गेमनेटिव अपडेट के जरिए यह फीचर आया है. जानें कैसे करें सेटअप और किन गेम्स को चला सकते हैं…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Pixel 10 यूजर्स के लिए सरप्राइज! अब Steam गेम्स जेब में

गूगल पिक्सल 10 यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर सामने आया है. अब आप अपने फोन पर सीधे स्टीम(Steam) के PC गेम्स चला सकते हैं. यह संभव हुआ है GameNative नाम के एक एमुलेटर के नए अपडेट की वजह से, जो अब Pixel 10 के हार्डवेयर को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है. गेमनेटिव के वर्जन 0.9.0 में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब यह पिक्सल 10 के टेंसर चिप में इस्तेमाल होने वाले PowerVR GPU को सपोर्ट करता है.

पहले ज्यादातर एमुलेटर स्नैपड्रैगन वाले Adreno GPU के लिए बने होते थे, जिससे पिक्सल फोन पर गेम्स सही से नहीं चलते थे. लेकिन अब यह दिक्कत काफी हद तक दूर हो गई है.

हालांकि, अभी ये फीचर पूरी तरह परफेक्ट नहीं है. आप सभी PC गेम्स को स्मूद तरीके से नहीं चला पाएंगे. अभी के लिए हल्के गेम्स जैसे Stardew Valley और Hades को इस पर टेस्ट किया गया है और ये ठीक-ठाक चलते हैं. भारी गेम्स में अभी भी लैग, क्रैश या फ्रेम ड्रॉप जैसी समस्या आ सकती है.

अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको गेमनेटिव ऐप को मैन्युअली इंस्टॉल करना होगा. ये गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको इसका APK फाइल GitHub से डाउनलोड करना पड़ेगा. इंस्टॉल करने के बाद आप अपने Steam अकाउंट को कनेक्ट करके गेम्स चला सकते हैं.

नए अपडेट में और क्या-क्या नया?
इस अपडेट में कुछ अडिशनल फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे नया यूजर इंटरफेस, बेहतर नेविगेशन, स्टीम वर्कशॉप सपोर्ट और बैटरी टेम्परेचर ट्रैकिंग. इससे आप लंबे समय तक गेम खेलते समय फोन की हीटिंग पर नजर रख सकते हैं.

अगर आप फोन को बड़े स्क्रीन से कनेक्ट करते हैं और कीबोर्ड-माउस इस्तेमाल करते हैं, तो गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है. यह फीचर मोबाइल गेमिंग को एक नए लेवल पर ले जाता है, लेकिन अभी इसे डेवलपमेंट स्टेज में ही माना जाना चाहिए.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News