Tach – Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट.

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की नई Galaxy F70 सीरीज का पहला फोन है. यह डिवाइस बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट के वादे के साथ बजट सेगमेंट में पेश किया गया है. फोन की बिक्री जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी.

Table of Contents

भारत में सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

ये स्मार्टफोन 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. यह फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है.

सैमसंग के मुताबिक, इस डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 6.23 लाख का स्कोर हासिल किया है. फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है.

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर लगा है.

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है. कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस कीमत में बड़ी बात मानी जा रही है.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. फोन में ड्यूल-SIM सपोर्ट और लेदर-फिनिश बैक पैनल दिया गया है, जिससे इसका लुक प्रीमियम नजर आता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News